मप्र भर्ती घोटाले में उछला उमा का नाम, STF कर रही शिवराज सिंह के PA से पूछताछ

भोपाल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने दावा किया कि उनके पास इस बात के सुबूत है कि 15 संविदा शिक्षकों की नियुक्तियां उमा भारती की सिफारिश पर की गई थी। कांग्रेस के इस आरोप पर उमा भारती ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पढ़ें- इसलिए शट डाउन हुए लैपटॉप
कांग्रेस ने उमा भारती के अलावा कैलाश विजयवर्गीय और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल के जरिए हुई परिवहन निरीक्षक परीक्षा में 19 उम्मीदवार महाराष्ट्र के गोंदिया से चुने गए थे।
गोंदिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ससुराल है। कांग्रेस ने कहा है कि एसटीएफ इस मामले का खुलासा क्यों नहीं कर रही है। कांग्रेस ने नैतिकता के आधार पर शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा देने की मांग की है।
उधर इस महाघोटाले में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर आंच आती जा रही है। हाई कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने चौहान के पूर्व पीए प्रेम प्रसाद को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि इस वक्त कांग्रेस नेतृत्व हरियाणा, महाराष्ट्र और असम के मुख्यमंत्रियों पर गाज गिराने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications