मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, MLA प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है। पांच महीने में कांग्रेल क दूसरी बार झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के विधायक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस के विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

 Madhya Pradesh: Pradhyuman Singh Lodhi, Congress MLA joined BJP, in presence of CM Shivraj Singh Chouhan in Bhopal

कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोथी ने विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद लोधी ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर वो बुंदेलखंड के विकास के लिए काम करेंगे। पार्टी के दमदार विधायकों में शामिल लोधी के कांग्रेस से इस्तीफा देने के कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह झटका घातक साबिक हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। सिंधिया और उनके समर्थकों के इस्तीफे के चलते मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+