कांग्रेस MLA के जिम में पुलिस के साथ पहुंची लड़की, सोफा देखते ही कहा- इसी पर कई बार मेरा बलात्‍कार हुआ

भोपाल। मध्‍य प्रदेश से कांग्रेस के विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ बलात्‍कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पत्रकारिता की छात्रा को लेकर पुलिस रविवार को कटारे के जिम पहुंची। जिम भोपाल के अरेरा कॉलोनी में है। पुलिस ने जिम का कोना-कोना खंगाला। टीम जैसे ही कटारे के केबिन में पहुंची तो वहां पर रखा सोफा देखकर लड़की ने कहा ''मैडम, कटारे ने मुझसे इसी सोफे पर कई बार बलात्‍कार किया है। पुलिस टीम के साथ मौजूद फॉरेंसिक टीम ने सोफ से सैंपल कलेक्‍ट किया। इतना ही नहीं युवती ने क्राइम सीन का भी जिक्र किया। उसने पुलिस टीम को बताया कि घटना के वक्‍त कौन से सामान कहां रखा था।

जेल से पीडि़ता को लेकर विधायक के जिम पहुंची पुलिस

जेल से पीडि़ता को लेकर विधायक के जिम पहुंची पुलिस

महिला थाने से टीआई शिखा सिंह बैस अपनी टीम के साथ रविवार की सुबह भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचीं। करीब साढ़े दस बजे लड़की को साथ लिया और जूना जिम पहुंचीं। दरअसल, पुलिस को काफी पुराने हो चुके मौका ए वारदात का मुआयना करना था। फॉरेंसिक और पुलिस की टीम लड़की के साथ यहां करीब आधे घंटे तक रुकी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने लड़की को जेल दाखिल करवा दिया। कोर्ट के आदेश के बाद हुए लड़की के मेडिकल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

164 के तहत दर्ज होगा लड़की का बयान

164 के तहत दर्ज होगा लड़की का बयान

सोमवार को पुलिस कोर्ट में लड़की के 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए एप्लीकेशन प्रस्तुत करेगी। इसके बाद कोर्ट तय करेगा कि लड़की के बयान कब दर्ज होंगे। वहीं विधायक हेमंत कटारे की ओर से हो सकता है कि सोमवार को अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।

ब्‍लैकमेल का अरोप है लड़की पर

ब्‍लैकमेल का अरोप है लड़की पर

24 जनवरी की शाम को भोपाल पुलिस ने पत्रकारिता की एक छात्रा को 5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तब हेमंत कटारे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवती उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रही है और दो करोड़ रुपये न देने पर उसने एक वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। समझौता 25 लाख रुपये में हो गया है।पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले की जांच की और बुधवार की शाम को तय स्थान पर कटारे ने युवती को बुलाया और पांच लाख की रकम दी, तभी पुलिस ने उस युवती को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+