भारत में रहने वाले सभी नागरिकों को हिंदू कहा जाएगा- मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री संजय पाठक
Recommended Video

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री संजय पाठक ने एक विवादित बयान दिया है। संजय पाठक का कहना है कि, 'भारत में रहने वाले लोगों को सबसे पहले 'हिंदू' कहा जाएगा। जहां तक 'हिंदू' की परिभाषा है, लोग अलग-अलग विचार रखते हैं, लेकिन मेरे लिए भारत में हर कोई हिंदू है, चाहे उनका धर्म या उनकी जाति कोई भी हो।' उनके इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना की जा रही है।
संजय पाठक ने दिया विवादित बयान
संजय पाठक यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि किसी का कोई भी धर्म हो, अगर वो इसका पालन करते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कोई भी धर्म अतिवाद का प्रचार नहीं करता है। जब लोग अतिवाद लाते हैं और अपने धर्म को गलत तरीके से पेश करते हैं, तो यह भ्रम पैदा करता है और ये भारतीय नागरिक को भटकने का कारण बनता है।

पहले कांग्रेस में थे संजय पाठक
संजय पाठक पहले कांग्रेस में थे। वो दिग्विजय सिंह की सरकार में वो मंत्री भी रह चुके हैं। संजय पाठक कटनी जिले से विधायक हैं। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को संजय पाठक पर निशाने साधते हुए कहा कि उन्हें (संजय पाठक) भी जनता ने ही चुना था। लेकिन, उनका जनता से कोई लेना देना नहीं है। उनका तो खदान का काम है। पहले वो कांग्रेस में थे अब वो भाजपा में हैं। कांग्रेस की सरकार चली गई तो भाजपा के साथ चले गए। वो उनका खदान का व्यापार है जो उनकी खदान चलवाएगा, वो उनके साथ होंगे। कांग्रेस उन्हें खदान नहीं चलाने देगी।

पहले भी रहे हैं विवादों में
संजय पाठक को मध्यप्रदेश विधानसभा में सबसे अमीर विधायकों में गिना जाता है। कहा जाता है कि उनके कई देशों में कारोबार फैला है। हाल ही में उनका नाम 500 करोड़ के हवाला में भी उछला था। हालांकि, इन आरोपों पर संजय पाठक ने सफाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications