कमलनाथ का ऐलान-CM या मंत्री नहीं, मध्य प्रदेश में अधिकारी करेंगे सरकारी योजनाओं की घोषणा

कमलनाथ का ऐलान-

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद पहली बार छिंदवारा पहुंचे कमलनाथ ने यहां रोड शो किया। रोड शो के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्री किसी सरकारी योजना की घोषणा नहीं करेंगे बल्कि सरकारी अधिकारी सरकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे।

 Madhya Pradesh: Kamal Nath Says Officers will announce Government planning not CM and Ministers

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की घोषणा करने वाले अधिकारी योजना समय से पूरी न होने पर जवाबदेह होंगे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद छिंदवाड़ा में कलेक्टर ने उसी मंच से 200 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की घोषणा की।

इस जनसभा में उन्होंने लोगों का आभार जताया और कहा कि छिंदवाड़ा की जनता ने बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया तो अभी आया है, लेकिन छिंदवाड़ा 15 साल पहले ही युवाओं को रोजगार दे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में किसी जिले में इतना विकास नहीं हुआ, जितना छिंदवारा में हुआ और अब यहीं विकास पूरे प्रदेश में करेंगे। आपको बता दें कि कमलनाथ नए साल की शुरुआत छिंदवाड़ा से करेंगे और अगले तीन दिनों तक वहीं रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+