इलाज के लिए नहीं थे पैसे, इसलिए मां ने 7 महीने की मासूम को मार दिया

खंडवा (मध्य प्रदेश)। क्या कोई मां इतनी निर्दयी हो सकती है कि अपनी ही बच्ची को इस तरह से मारे की उसकी मौत हो जाए? मध्य प्रदेश के खंडवा में ऐसा ही बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी सात महीने की दुधमुंही बच्ची को इसकदर मारा कि उसकी मौत हो गई। यही नहीं मारने के बाद कई घंटे तक ये महिला उस बच्ची को अपने सीने से लगाए बैठी रही। आरोपी मां ने अपनी मासूम सी बच्ची को जिस वजह से मारा उसे जानकर किसी का भी दिल रो उठेगा।

मध्य प्रदेश के खंडवा में बेहद दर्दनाक मामला

मध्य प्रदेश के खंडवा में बेहद दर्दनाक मामला

पूरा मामला मध्य प्रदेश के खंडवा इलाके के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी 7 महीने की बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि वो लगातार बीमार चल रही थी। महिला के पास बच्ची के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। बताया जा रहा कि महिला ने गरीबी और मुफलीसी के चलते ये कदम उठाया। दरअसल, बच्ची लगातार बीमार चल रही थी। कई बार डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी बच्ची बच्ची ठीक नहीं हो रही थी। आखिरकार उसने ये कदम उठाया, जिसका अफसोस खुद इस महिला को भी है।

बच्ची को मारने के बाद कई घंटे तक गोद में लिए बैठी रही महिला

बच्ची को मारने के बाद कई घंटे तक गोद में लिए बैठी रही महिला

बताया जा रहा कि हत्या की आरोपी महिला की दो बेटियां थीं। एक बेटी जिसकी उम्र 6 साल है, वहीं दूसरी बेटी ये थी जो कि 7 महीने की थी। मजदूरी करके महिला का परिवार चलता था। बेटे की चाह में जब दूसरी बेटी हुई तो उसके बाद से महिला और उसके पति के बीच अकसर कलह होती रहती थी। कुछ दिन पहले भी महिला के पति ने उसकी पिटाई की थी और बाद में घर छोड़कर कहीं चला गया। वहीं पति के चले जाने के बाद महिला खुद मजदूरी करके अपना घर चला रही थी। इसी बीच उसकी बच्ची की तबीयत खराब रहने लगी।

मजबूरी में कातिल बन गई मां!

मजबूरी में कातिल बन गई मां!

महिला ने उस बच्ची को डॉक्टर को दिखाया लेकिन ठीक नहीं हुई। बताया जा रहा कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने 7 महीने की बच्ची को ज्यादा तेजी से मारा, इससे उस बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को मारने के बाद महिला उसे अपने सीने से लगाए चुपचाप बैठी रही। बाद में जब स्थानीय लोगों इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत ही बच्ची और आरोपी मां को अस्पताल लेकर गई लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+