भोपाल जेल ब्रेक-एनकाउंटर केस: एनआईए जांच से पीछे हटी सरकार
मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि इस मामले में एनआईए जांच को लेकर फिर से विचार किया जायेगा।
नई दिल्ली। भोपाल जेल से स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठ आतंकवादियों के भागने और बाद में मार गिराए जाने के मामले में एनआईए जांच को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पीछे हट गई है। मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बयान दिया है कि इस मामले में एनआईए जांच को लेकर फिर से विचार किया जायेगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनकाउंटर के बाद खुद प्रेस कांफ्रेंस कर एनआईए जांच की बात कही थी। शिवराज सिंह ने यहां तक कहा था कि इस संबंध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications