क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की लड़कियों को नसीहत, नहीं कटवाएं बाल वरना होगी सास से लड़ाई

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। ताजा मामला राजगढ़ के कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल का है, जहां राज्यपाल छात्राओं के बीच पहुंची थी। इसी दौरान उनसे बात करते हुए आनंदीबेन पटेल ने कहा कि लड़कियों को खाना बनाना सीखना चाहिए और बाल नहीं कटाना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो ससुराल में उनका स्वागत ठीक से नहीं होगा और सास से लड़ाई भी होगी।

<strong>इसे भी पढ़ें:- 2019 में गठबंधन को तैयार केजरीवाल, कांग्रेस ने दिया ये जवाब </strong>इसे भी पढ़ें:- 2019 में गठबंधन को तैयार केजरीवाल, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

गर्ल्स हॉस्टल में आनंदीबेन पटेल ने दी नसीहत

गर्ल्स हॉस्टल में आनंदीबेन पटेल ने दी नसीहत

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि लड़कियों को दाल बनाना आना चाहिए, उन्हें रसोई का काम आना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर लड़कियां जब सास-ससुर के घर यानी ससुराल जाएंगी तो उनकी पहली लड़ाई उनकी सास से ही होगी। इसी दौरान उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि लड़कियों को अपने बाल नहीं कटाना चाहिए क्योंकि लंबे बाल महिलाओं की शान होते हैं, इन्हें किसी भी कीमत पर नहीं कटवाना चाहिए।

'पढ़ने लिखने के साथ उन्हें खाना बनाना भी आना चाहिए'

'पढ़ने लिखने के साथ उन्हें खाना बनाना भी आना चाहिए'

हॉस्टल की लड़कियों से राज्यपाल ने कहा कि पढ़ने लिखने के साथ उन्हें खाना बनाना भी आना चाहिए। उन्हें दाल बनाने के साथ-साथ सब्जी काटना, आटा गूदना भी आना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि लड़कियों को हॉस्टल में भी मिल-जुलकर खाना बनाना चाहिए, जिससे वो इन सभी खूबियों को सीख सकें।

आनंदीबेन पटेल ने कहा- लंबे बाल महिलाओं की शान होते हैं

आनंदीबेन पटेल ने कहा- लंबे बाल महिलाओं की शान होते हैं

हॉस्टल में बातचीत के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुछ लड़कियों से भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को लेकर सवाल भी पूछे। इस दौरान कई छात्राएं जवाब नहीं दे सकीं या फिर उनके जवाब गलत थे। जिसके बाद राज्यपाल ने हॉस्टल की वॉर्डन को इन छात्राओं की अलग से विशेष क्लास आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

<strong>इसे भी पढ़ें:- 2019 में पीएम मोदी को रोकने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री वाघेला ने बनाया खास प्लान </strong>इसे भी पढ़ें:- 2019 में पीएम मोदी को रोकने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री वाघेला ने बनाया खास प्लान

Comments
English summary
Madhya pradesh governor Anandiben Patel says girls should learn cooking rajgarh Hostel.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X