भोपाल में भारत माता के मंदिर के लिए फंड देगी शिवराज सिंह सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष के आखिर में चुनाव होना है, ऐसे में यहां भारत माता मंदिर के निर्माण के लिए शिवराज सिंह सरकार फंड देगी। शिवराज सिंह सरकार की कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में भारत माता के मंदिर के लिए पांच हेक्टेयर जमीन का आंवटन किया है, यह जमीन भोपाल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने शहर के एयरपोर्ट के पास दी गई है। शिवराज सिंह सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इस मंदिर के लिए जमीन का आवंटन किया है। यह मंदिर हज हाउस के करीब बनेगा।

इस वर्ष के अंत तक बन जाएगा मंदिर

इस वर्ष के अंत तक बन जाएगा मंदिर

भोपाल के मेयर आलोक शर्मा ने बताया कि यह मंदिर इस वर्ष के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएगा। भारत माता मंदिर की परिकल्पना पहली बार रवींद्रनाथ टैगोर के भतीजे अबनींद्रनाथ ने की थी। वर्ष 1905 में अबनींद्रनाथ ने भारत माता को चार हाथों वाली देवी मां के तौर पर दिखाया था, उन्होंने भगवा रंग की चुनरी पहन रखी है और हाथ में किताब है, गले में माला और सफेद कपड़ा है। आजादी की लड़ाई के वक्त भारत माता की तस्वीर ने लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना पैदा करने में अहम भूमिका निभाई थी।

शिवराज सिंह ने याद की पुरानी घटना

शिवराज सिंह ने याद की पुरानी घटना

बुधवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत माता की मूर्ति मंदिर में देवी के तौर पर स्थापित होगी, जोकि सभी धर्मों की देवी हैं, साथ ही स्वतंत्रता सेनानी व नेताओं के लिए भी वह देवी हैं। मुख्यमंत्री ने आजादी से पहले की घटना को याद करते हुए कहा कि 1936 में यूपी के वाराणसी में महात्मा गांधी ने भारत माता के मंदिर का उद्घाटन किया था, हरिद्वार में भी भारत माता का मंदिर है, जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में किया था।

आरएसएस प्रमुख ने किया था उद्घाटन

आरएसएस प्रमुख ने किया था उद्घाटन

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने इस मंदिर के निर्माण की बात ऐसे समय में की है जब हाल ही में आरएसएस मुखिया मोहन भागवत ने 16वें भारत माता की मूर्ति का उज्जैन में उद्घाटन किया था। इस मूर्ति का उद्घाटन करते वक्त भागवत ने कहा था कि भारत माता की पूजा करते समय हमे इस बात को याद करना चाहिए कि हम पूरे समाज को एक समझे। हमे तुम्हारा और तुम्हारे से बाहर आना चाहिए, छोटा और बड़ा को पीछे छोड़ना चाहिए, जहां आपसी सद्भाव होता है कि वहां अहंकार नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+