दूसरे तेंदुए से लड़ाई में बुरी तरह घायल हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तेंदुआ दूसरे तेंदुए के साथ लड़ाई में बुरी तरह से घायल हो गया। वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात इंदौर के कामपेल गांव के पास से काफी मशक्कत के बाद इस घायल तेंदुए को रेस्क्यू किया। फॉरेस्ट रेंजर उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे और फिर उसका इलाज कराया गया। तेंदुए के रेस्क्यू किए जाते वक्त का वीडियो भी सामने आया है।

Recommended Video

      Madhya Pradesh के Indore में आपसी लड़ाई में घायल हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने ऐसे बचाया | वनइंडिया हिंदी
      Madhya Pradesh Forest Ranger rescue leopard in indore video

      वन विभाग की टीम को रात में ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि कंपेल क्षेत्र में नयापुरा के जंगलों में तेंदुए बुरी तरह से लड़ रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों तेंदुओं को अलग किया और घायल तेंदुए को रेस्क्यू कराकर रात करीब ढाई बजे चिड़ियाघर लेकर पहुंची। जहां घायल तेंदुए का इलाज किया गया। तेंदुए को कई जगह चोट लगी थी। इलाज के बाद शुक्रवार को फिर से उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

      Madhya Pradesh Forest Ranger rescue leopard in indore video

      नयापुरा के जंगलों में तेंदुओं का देखा जाना कोई नई बात नहीं है। कई बार तेंदुए यहां देखे जाते रहे हैं। अक्सर पालतू पशुओं कोभी ये शिकार बनाते हैं तो कई बार लोगों को ङभी वनुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में वन विभाग की टीमों को भीयहां काफी चौकन्ना रहना पड़ता है और कई बार रात में भी सूचना पर मौके पर जाना पड़ता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+