भोपाल एयरपोर्ट पर जूम एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक तकनीकी कारणों के चलते दिल्ली से जबलपुर जा रही जूम एयर फ्लाइट की अचानक लैंडिंग की गई। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर फ्लाइट में कैसी तकनीकी दिक्कत आई है जिसकी वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इस मामले की जांच की जा रही है।

भोपाल एयरपोर्ट पर जूम एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बताया जा रहा है कि जूम एयर की फ्लाइट ने दोपहर बाद दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि थोड़ी देर बाद ही इस फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके बाद फ्लाइट के पायलट ने इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की योजना बनाई। एटीसी की मंजूरी के बाद भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट में जूम एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

फ्लाइट के इमरजेंसी लैडिंग के बाद तुरंत ही विमान की जांच शुरू की गई। इस दौरान विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से बताया गया कि फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे डायवर्ट करके भोपाल में उतारा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+