संकट में MP की सरकार, कमलनाथ ने कहा-डरी हुई है BJP, इसलिए विधायकों को बनाया बंधक
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके गुट के विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार संकट में घिर गई है। कमलनाथ सरकार को अब विश्वास मत हासिल करना है। फ्लोर टेस्ट की डिमांड कर रही बी जेपी पर एक बार फिर से हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी डर गई है, तभी उन्होंने अपने विधायकों को छुपा कर रखा है।
Recommended Video

एक निजी टीवी चैनल के साथ बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पर कोई खतरा नहीं है और यदि फ्लोर टेस्ट होता है तो वे उसमें खरे उतरेंगे। कमलनाथ ने बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो डरे हुए हैं। उन्होंने इसी डर के कारण कांग्रेस के विधायकों को बंदी बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस चाल को जनता देख रही है। मध्य प्रदेस की जनता समझ रही है कि सत्ता के लिए बीजेपी क्या-क्या कर सकती है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने जहाज में बिठाकर कांग्रेस के विधायकों को कर्नाटक ले गई। वहीं कर्नाटक पुलिस उनकी सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि अब उनके इस्तीफे भी बीजेपी के नेता ही लाकर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट का मतलब होता है जब सब फ्री होकर , स्वतंत्र होकर अपना वोट दें। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार सुरक्षित है।
कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी डर गई है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं, माफियाओं और कालाबजारी के खिलाफ लगातार चल रहे अभियानों के बाद बीजेपी घबरा गई है और अब बचने के लिए ये नया पेंतरा अपना रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपने पिछले 15 सालों के कार्यकाल में जो घोटाले किए अब उसके खुलासे का डर उन्हें सता रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त संख्या है । उनके विधायक उनके साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications