VIDEO: ट्रेन से गिरकर घायल हुए शख्स को अस्पताल ले जाने के लिए कंधे पर उठाकर डेढ़ किमी दौड़ा कांस्टेबल

भोपाल। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक पुलिसकर्मी ने ट्रेन से गिरकर घायल हुए शख्स को अपने कंधे पर उठाकर डेढ़ घंटे तक पैदल चलते हुए अस्पताल मे भर्ती कराया। शख्स ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था, यहां आसपास सड़क का रास्ता नहीं था। ऐसे में घायल को कांस्टेबल पूनम बिल्लौर और राहुल साकल्ले ने कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

Madhya pradesh Constable Carries Injured Man on Shoulder for 1.5 Km to Save His Life

राहुल साकल्ले ने अपने फेसबुक पर बताया है कि भोपाल कंट्रोल रूम से होशंगाबाद जिले के थाना शिवपुर के गांव रावन पीपल में रेलवे गेट नंबर 215 से करीब 1.5 किमी दूर एक यात्री से ट्रेन से गिर जाने की सूचना मिली। सूचना पर पूनम और राहुल मौके पर पहुंचे। यहां सड़क मार्ग ना होने के चलते पूनम बिल्लौर और राहुल साकल्ले ने अपने कंधो पर उठाकर घायल को सिवनी मालवा अस्पताल तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल शख्स की पहचान 20 साल के अजीत के तौर पर हुई है। जब राहुल अपने साथी के साथ उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो उनकी वीडियो भी यहां मौजूद एक शख्स ने बना ली और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रही है और लोग इन दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+