Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल का चुनाव पार्टी द्वारा वफादारी और योग्यता पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत है, जो क्षेत्रीय और जाति आधारित राजनीति से दूर जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की रणनीति पूरी तरह से सफल रही। बिना किसी शोर-शराबे के, भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के पद पर हेमंत खंडेलवाल का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इस नियुक्ति ने भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी करने वाले नेताओं को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि मध्य प्रदेश में पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं को ही महत्व दिया जाएगा।

Hemant Khandelwal Elected BJP President in Madhya Pradesh

ना क्षेत्रवाद, ना जातिवाद सिर्फ निष्ठा और योग्यता ही मूल आधार मध्य प्रदेश की राजनीति की यही खूबसूरती है। मध्य प्रदेश 7 राज्यों के साथ बॉर्डर शेयर करता है। सबके नेता और नागरिक मध्य प्रदेश आते हैं, लेकिन किसी भी राज्य की पॉलिटिकल पॉलिसी, मध्य प्रदेश की राजनीति को प्रभावित नहीं कर पाती। 1998 से कई पार्टियों मध्य प्रदेश में जातिवाद और क्षेत्रवाद को लेकर अपनी पॉलिटिक्स जमाने की कोशिश करती रही परंतु आज तक एक भी पार्टी सफल नहीं हो पाई। इस बार भी लोग अनुमान लगा रहे थे कि, ग्वालियर में तनाव के कारण अनुसूचित जाति का व्यक्ति अध्यक्ष बनाया जाएगा, आदिवासी बेल्ट को बैलेंस करने के लिए किसी आदिवासी को अध्यक्ष बनाया जाएगा, आजकल पार्टी महिलाओं पर ध्यान दे रही है इसलिए किसी महिला को अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन मोहन यादव के बाद हेमंत खंडेलवाल के नाम पर मोहर लगाकर पार्टी ने स्पष्ट कर दिया। मध्य प्रदेश में नेता का चयन, पार्टी के प्रति निष्ठा और योग्यता के आधार पर ही होगा।

मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले नेताओं की कमी नहीं है। योग्यता के मामले में भी कांटे की टक्कर की स्थिति है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल के नाम को आगे बढ़ाया। और न केवल आगे बढ़ाया बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि, हेमंत खंडेलवाल का चुनाव सर्वसम्मति से हो। यहां तक की मीडिया में भी कोई दूसरा दावेदार, किसी भी प्रकार का बयान नहीं दे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल के नाम को आगे क्यों बढ़ाया, इसके कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार है:-

दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं। दोनों का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से गहरा जुड़ाव रहा है। मोहन यादव 1993-96 तक RSS के उज्जैन नगर में विभिन्न पदों पर रहे, जबकि हेमंत खंडेलवाल की निर्विवाद छवि और RSS से निकटता उनकी नियुक्ति का एक कारण रही।

मध्य प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका:

मोहन यादव वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, जबकि हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश BJP के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। दोनों ही मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से और हेमंत खंडेलवाल बैतूल से विधायक हैं। दोनों समान रूप से अपने परिवार से पहले पार्टी को प्राथमिकता देने वाले नेता हैं।

छात्र राजनीति से शुरुआत:

दोनों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की। मोहन यादव ने 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय के छात्रसंघ में सह-सचिव के रूप में और 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उज्जैन नगर मंत्री के रूप में काम किया। हेमंत खंडेलवाल के पिता स्वर्गीय विजय खंडेलवाल सांसद थे, मध्य प्रदेश में भाजपा के संस्थापक सदस्य थे, इसलिए उन्होंने विद्यार्थी जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी का काम शुरू कर दिया था।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

दोनों उच्च शिक्षित हैं। मोहन यादव के पास B.Sc., LLB, MA, MBA और PhD की डिग्रियाँ हैं। हेमंत खंडेलवाल ने B.Com और LLB की पढ़ाई की है। इसलिए दोनों के बीच में काफी अच्छी म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग और बॉन्डिंग है।

संगठन और सरकार में समन्वय:

मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल के बीच व्यक्तिगत विश्वास और सहयोग का रिश्ता है, जो संगठन (BJP) और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने में मदद करता है। कोषाध्यक्ष के पद पर काम करते हुए, मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल की क्षमताओं को नजदीक से परख लिया था। यही कारण है कि हेमंत खंडेलवाल, मोहन यादव की प्राथमिक पसंद बन गए। न केवल संगठन स्तर पर बल्कि निर्वाचन के दौरान भी मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल के प्रस्तावक की भूमिका निभाई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+