मध्य प्रदेश भाजपा विधायक का का खुलासा, कांग्रेस उन्हें खरीदने की कोशिश कर रही

नई दिल्ली। हाल ही में जिस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरी उसके बाद दोनों ही पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी पर उनके विधायकों को खरीदने की बात कहते हुए भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन भाजपा ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया था। वहीं अब मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगा है कि वह भाजपा के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। खुद भाजपा के विधायक सीताराम आदिवासी ने आरोप लगाया है किक कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पैसे देने की पेशकश की है।

Sitaram adivasi

विजयपुर से भाजपा विधायक सिताराम आदिवासी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने उन्हें पार्टी बदलने के लिए पैसे देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कहा है कि आप पार्टी बदल लीजिए, आप जो चाहेंगे हम देंगे, लेकिन मैंने उनसे साफ कह दिया कि मैं आदिवासी हूं, गरीब हूं लेकिन मैं बिकाऊं नहीं हूं। मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही रहूंगा। बता दें कि इससे पहले एमपी सरकार के मंत्री लाखन सिंह ने दावा किया था कि भाजपा के तकरीबन 6 विधायक उनके संपर्क में है।

सीताराम ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई मंत्री उनसे संपर्क कर रहे हैं और उन्हें होटल में बुलाकर बात करना चाहते हैं। लेकिन आदिवासी ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को नहीं छोड़ूंगा, मेरी पार्टी से किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। भाजपा सरकार ने आदिवासियों को बहुत सम्मान दिया है, मुझे पार्टी ने तीन बार विधायक बनाया, मैं भाजपा आखिर भाजपा क्यों छोड़ूंगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रहे हैं वह गद्दार हैं, भाजपा बहुत दमदार पार्टी है और मैं मरते दमतक पार्टी नहीं छोड़ूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+