मध्य प्रदेश और मिजोरम में वोटिंग कल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 650 कंपनी तैनात
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 28 नवंबर को वोटिंग होगी। राज्य में सोमवार को शाम पांच बजे चुनावी प्रचार थम गया है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,716 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव कार्य के लिए राज्य में कुल 3,00,782 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि सुरक्षाबलों की 650 कंपनियों की तैनाती की गई है।

इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। वोटिंग के लिए 65,367 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पोलिंग बूथ पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ-साथ 160 मतदान केंद्रों पर केवल दिव्यांग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये बूथ पूरी तरह से दिव्यांग कर्मचारी के जिम्मे होगा। इसके अलाव 3046 मतदान केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
जबकि 17 हजार मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां पर सुरक्षा के भी कड़े इतंजाम किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं. इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसमें 62,172 सेवारत मतदाता है जो डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: जानिए धर्म के अनुसार जनसंख्या, रोजगार दर, शहरी क्षेत्र और प्रमुख मुद्दे
मिजोरम में 40 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट
मध्य प्रदेश के साथ-साथ मिजरोम में भी 28 नवंबर को 40 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जहां 7,70,395 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मिजोरम चुनाव चुनाव में 209 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 7,70,395 मतदाता करेंगे जिसमें 3,94,897 महिलाएं हैं। बता दें कि पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है जहां पर कांग्रेस की सरकार है। यहां 2008 से ही कांग्रेस सत्ता में है और इस बार उसकी नजरें तीसरी बार सरकार बनाने पर हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2018: 5वीं पास भी नहीं हैं कुछ प्रत्याशी, कुछ तो सिर्फ साइन करने आता है
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications