मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने अब तक 211 नाम ही किए फाइनल, 19 का इंतजार
madhya pradesh, assembly elections, revolt in congress, fourth list, candidates, मध्य प्रदेश, 211 सीट, नाम फाइनल
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर अभी तक बीजेपी-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार फाइनल नहीं किए हैं। बीजेपी में जहां बेटों को टिकट की मांग को लेकर लिस्ट अटकी है। वहीं कांग्रेस ने अब तक चार लिस्ट जारी किए, लेकिन अभी तक 230 सीटों पर नाम फाइनल नहीं हो सका है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 155, दूसरी लिस्ट में 16 और तीसरी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दिवाली की रात भी कांग्रेस ने 29 नामों की लिस्ट जारी की, इनमें 27 नए नाम हैं, जबकि पहले से घोषित दो उम्मीदवारों को बदला गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कांग्रेस ने अब तक 211 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए है। अब 19 उम्मीदवारों के नामों का खुलासा होना बाकी है। लेकिन नाराजगी का दौर तेज है। इंदौर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के नाम फाइनल होने पर ही बगावत के सुर तेज हो गए।













Click it and Unblock the Notifications