मध्य प्रदेश: 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने महिला समेत 5 को किया गिरफ्तार

सागर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के सागर में 14 साल की नाबालिग किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पूरा मामला मंगलवार को सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

गंभीर हालत में पीड़िता, अस्पताल में चल रहा इलाज

गंभीर हालत में पीड़िता, अस्पताल में चल रहा इलाज

मध्य प्रदेश में एक के बाद एक लगातार बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने की कोशिश में जुटी हुई है, बावजूद इसके नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सागर जिले का है। यहां 14 साल की एक किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने एक महिला की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया।

मामले में एक महिला समेत 5 की गिरफ्तारी

मामले में एक महिला समेत 5 की गिरफ्तारी

पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक 14 साल की नाबालिग को चारों आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इस काम में एक महिला ने भी उनकी मदद की। चारों आरोपियों ने नाबालिग से बाद में गैंगरेप किया। बाद में पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

बाद में वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने पीड़िता को इस स्थिति में सड़क पड़े देखा तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में सागर के एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि नाबालिग किशोरी से रेप के मामले में एक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+