होमगार्ड पर हमला कर जबलपुर बाल सुधार गृह से फरार हुए 10 बच्‍चे

एक होम गार्ड जवान 10 बच्चों को उनके रूम निकालकर नहलाने के लिए ले गया था। इसी दौरान बच्चों ने जवान पर हमला कर दिया और गेट पर पहुंच गए, यहां उन्होंने चौकीदार के साथ मारपीट की और सीधे छत पर चढ़ गए।

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में एक बाला सुधार गृह से शुक्रवार की सुबह 10 बच्‍चे चौकीदार के साथ मारपीट कर भाग गए। बाल सुधार गृह ने फौरन इसकी सूचना रांझी पुलिस स्‍टेशन को दी। सूचना पाकर पुलिस ने फौरन पूरे इलाके और इलाकों से लगी सीमाओं को सील कर दिया लेकिन फरार बच्‍चों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। जानकारी के मुताबिक एक होम गार्ड जवान 10 बच्चों को उनके रूम निकालकर नहलाने के लिए ले गया था।

10 children flee from Jabalpur juvenile home allegedly attacking guard

इसी दौरान बच्चों ने जवान पर हमला कर दिया और गेट पर पहुंच गए, यहां उन्होंने चौकीदार के साथ मारपीट की और सीधे छत पर चढ़ गए। छत पर चढ़कर वे पीछे की दीवार से नीचे उतरकर भाग निकले। सुधार गृह में किशोर न्यायालय कोर्ट द्वारा सजा पाए 24 बच्चों को रखा गया था, जिनमें से 10 बच्चे भाग निकले हैं। भागे गए बच्चों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है। इनमें से 5 जबलपुर और बाकी सब कटनी, डिंडौरी और मंडला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं इस घटना को सुधार गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक बतायी जा रही है। आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब ऐसी घटना हुई है, पहले भी 6 बच्चे जबलपुर के सम्प्रेक्षण गृह से फरार हो चुक हैं। इन सभी फरार नाबालिग बच्‍चों पर जघन्‍य अपराध दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+