माधवी लता या ओवैसी, कौन हैं ज्यादा अमीर? जानिए हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे दोनों नेताओं के पास कितनी संपत्ति?
Madhavi Latha Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चर्चाओं में बना हुआ है। हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फायरब्रांड उम्मीदवार कोमपेल्ला माधवी लता AIMIM पार्टी प्रमुख और सासंद असदुद्दीन औवेसी को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हैदराबाद लोकसभा सीट से असदुद्दीन औवेसी पांचवीं बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ओवैसी हैदराबाद से चार बार से सांसद रह चुके हैं। हैदराबाद एआईएमआईएम का गढ़ माना जाता है।
1984 से ओवैसी के परिवार का यहां कब्जा है। लेकिन यहां चुनौती देने वालीं माधवी लता भी हैदराबाद में काफी वक्त से समाजसेवा के कार्य में लगी हैं। ऐसे में हैदराबाद के इन दोनों के बारे में लोग जानना चाहते हैं..? इस लेख में हम आपको माधवी लता और असदुद्दीन ओवैसी की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

who is Madhavi Latha: कौन हैं माधवी लता?
- कोमपेल्ला माधवी लता को 2 मार्च 2024 तक राजनीतिक हलकों में ज्यादा नहीं जाना जाता था। जब से उनका नाम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की उम्मीदवार सूची में आया, तब से उनको लेकर चर्चाएं हैं। 49 वर्षीया हैदराबाद में भाजपा द्वारा मैदान में उतारी जाने वाली पहली महिला उम्मीदवार हैं।
- माधवी लता तीन तलाक के खिलाफ भाजपा के अभियान का चेहरा थीं। माधवी लता एक समाजसेवी, सांस्कृतिक कार्यकर्ता और हैदराबाद के विरिंची अस्पताल की अध्यक्ष हैं।
- माधवी लता के पति विश्वनाथ विरिंची अस्पताल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। माधवी लता एक पेशेवर भरतनाट्यम डांसर भी हैं। माधवी लता तीन बच्चों की मां हैं। इनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

- माधवी लता ने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री और उस्मानिया विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री ली है। लता भी एनसीसी कैडेट का हिस्सा थीं।
- माधवी लता एक बिजनेसविमन महिला भी हैं। माधवी लता कई चैरिटी संगठन लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट, लतामा फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं।
- माधवी लता को एक धार्मिक वक्ता के रूप में भी जाना जाता है। उनकी प्रतिबद्धता हिंदू हितों के प्रति रही है।
Madhavi Latha Assets (Property): माधवी लता की संपत्ति
- कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माधवी लता की संपत्ति $1 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में लगभग 8.40 करोड़ है। माधवी लता की कमाई का सबसे बड़ा स्रोत उनके अस्पताल में होने वाली कमाई है।
- हालांकि माधवी लता ने अभी तक चुनावी हलफनामा दायर नहीं किया है। चुनावी हलफनामा दायर करने के बाद माधवी लता की कुल संपत्ति के बारे में पता लगेगा।

Asaduddin Owaisi Net Worth: असदुद्दीन औवेसी की संपत्ति?
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक असदुद्दीन औवेसी की कुल संपत्ति 17 करोड़ रुपये है। ओवैसी पर 13 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।
- असदुद्दीन औवेसी की अचल संपत्ति 12 करोड़ रुपये है। ओवैसी के पास कोई वाहन यानी गाड़ी या कार नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी की पत्नी के पास 3.75 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications