वेंकैया नायडू ने 'मोदी@20- ड्रीम्स मीट डिलीवरी' का किया विमोचन, कहा- PM ने दिखाया सपने सच में होते हैं साकार
राजधानी दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' पुस्तक का विमोचन किया।
राजधानी दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को 'मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी शामिल रहे।पुस्तक विमोचन के दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि सपने वास्तव में साकार हो सकते हैं।

लेखकों को दी बधाई
समारोह में वेंकैया नायडू ने पुस्तक के लेखकों को विश्लेषण और ठोस प्रस्तुति के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लेखकों ने पीएम मोदी की 20 साल की यात्रा को कुशलता से लिखा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई दामोदरदास मोदी ने पिछले 20 वर्षों में एक यूनिक स्थान बनाया है। उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले आठ सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं।
देश के लोगों के लिए बड़े सपने देखने का साहस
उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुस्तक में पीएम मोदी के सक्रिय दृष्टिकोण और परिवर्तनकारी नेतृत्व शैली को दर्शाया है। यह पुस्तक पीएम मोदी की बहुत निकटता से पहचान करती है। और यह समझने में मदद करता है कि कैसे उनके पास अपने देश के लोगों के लिए बड़े सपने देखने का साहस है।












Click it and Unblock the Notifications