केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर कांग्रेस ने मांगा उनका इस्तीफा

नई दिल्ली। मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के उपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप का मामला अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस के नेता जयपाल रेड्डी ने कहा है कि एमजे अकबर को अपने उपर लगे आरोपों का वाजिब जवाब देना चाहिए या फिर उनको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जयपाल ने कहा कि हम इस मामले की जांच की मांग करते हैं। अब देखना है कि क्या एमजे अकबर मीडिया के सामने आकर आरोप पर अपनी सफाई देते हैं या नहीं।

 M J Akbar give a satisfactory answer to allegations or he resign, says Jaipal Reddy, Congress

बात दें कि विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के ऊपर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्रकारों का कहना है कि अकबर होटल रूम में उनका इंटरव्यू लिया करते थे, जहां उन्हें शराब और बिस्तर पर बैठने की पेशकश की जाती थी। महिला पत्रकारों ने अकबर के व्यवहार को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि न्यूज रूम में भी उनका बर्ताव गलत होता था। अकबर ने अभी तक अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- Me Too: यौन शोषण के आरोपों में घिरे एमजे अकबर पर मेनका गांधी ने कहा, 'जांच होनी चाहिए'

सपा ने भी मांगा एमजे अकबर से इस्तीफा
एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने के बाद कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी ने मामले की जांच के मांग करते हुए इस्तीफा मांगा है। हालांकि मंत्री एमजे अकबर के इस प्रकरण पर मोदी सरकार चुप्पी साध रखी है। यहां तक कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस इस विषय पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने एमजे अकबर पर लगे आरोप की जांच की पैरवी करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Me Too: विकास को लेकर ऋतिक रौशन ने दिया बड़ा बयान, क्या 'सुपर 30' से बाहर होंगे बहल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+