ब्वॉयफ्रेंड होने के शक पर मां-बाप ने दो बेटियों को नाले में फेंका, एक की मौत
खाना खाने के बाद जब दो बेटियां अचेत अवस्था में आ गईं तो उदय उन्हें ऑटो में बैठाकर ले गया और नाले में फेंक दिया।
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक मां-बाप ने अपनी दो बेटियों को सिर्फ इस बात लिए नाले में फेंक दिया क्योंकि उन्हें शक था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। दो बेटियों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बाप उदय ऑटो चालक है जबकि मां लक्ष्मी दूसरों के घरों में काम करती है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 15 साल की ज्योति और उसकी बहन प्रीति 10वीं क्लास में पढ़ती थी। सोमवार की शाम वो स्कूल से काफी देर लौटीं।

इस बात पर उदय और लक्ष्मी को शक हुआ कि उनकी बेटियों का किसी लड़के से अफेयर है। उसके बाद उदय ने दोनों बेटियों के खाने में ड्रग्स मिला दिया। खाना खाने के बाद जब दो बेटियां अचेत अवस्था में आ गईं तो उदय उन्हें ऑटो में बैठाकर ले गया और नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि ज्योति को फेंकने से पहले उदय ने उसके हाथ पैर दुपट्टे से बांध दिए थे जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसे भी पढ़ें- PICS: गुरमेहर कौर के बारे में ये खास बात नहीं जानते होंगे आप
प्रीति ने पहले बताया खुद को अनाथ
पुलिस ने बताया कि बचाए जाने के बाद प्रीति ने पहले तो खुद को और अपनी बहन को अनाथ बताया। उसने बताया कि वो स्थानीय मंदिरों में भीख मांग कर गुजारा करती हैं। उसने बताया कि किसी अजनबी ने उन्हें खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया था। शक होने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि उदय बिहार का रहने वाला है और यहां किराए के कमरे में रहता है। पुलिस ने उदय और लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications