PICS: गुरमेहर कौर के बारे में ये खास बात नहीं जानते होंगे आप
गुरमेहर कौर का जन्म पंजाब के जिला जालंधर में पिता मंदीप सिंह और मां राजविंदर कौर के घर में हुआ। उसके पिता भारती सेना में अधिकारी थे और कारगिल की जंग में शहीद हो गए थे। तब गुरमेहर केवल दो साल की थी।
नई दिल्ली। रामजस कॉलेज में हुए विवाद के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध से चर्चा में आई गुरमेहर कौर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। 20 साल की गुरमेहर कौर को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कोई उन्हे देशद्रोह कह रहा है तो कोई उन्हें धमकी दे रहा है। लेकिन इन सबसे अलग गुरमेहर कौर के टीचर्स उन्हें एक ब्राइट स्टूडेंट के तौर पर याद कर रहे हैं। गुरमेहर के टीचर्स का कहना है कि वो पढ़ाई में वे हमेशा अव्वल रही हैं, चाहे स्कूल हो या फिर कॉलेज।

अधिकार का निर्वहन करना जानती है गुरमेहर
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक गुरमेहर के कॉलेज की एक टीचर ने इस बात पर हैरानी जताई है कि गुरमेहर के राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठाया जा रहा है। अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा है कि 'हमारे कॉलेज फेस्ट के दिन पंजाब में चुनाव थे। गुरमेहर फेस्ट में नहीं आईं और वोट डालने पंजाब पहुंच गई थीं। उसने मुझे बताया कि वो एक नागरिक के तौर पर अपने अधिकार का निर्वहन करना कितना जरूरी समझती है।'

टेनिस खेलना है बेहद पसंद
गुरमेहर ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उसे टेनिस खेलना और किताबें पढ़ना पसंद है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वे स्कूल के दिनों से ही अच्छी टेनिस प्लेयर रही हैं।

गुरमेहर की पढ़ाई-लिखाई
गुरमेहर का परिवार जालंधर से है, इसलिए उनका पहला स्कूल जालंधर कैंट में था। गुरमेहर ने 2001 से 2008 तक सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। अपने फेसबुक प्रोफाइल में उन्होंने बताया है कि 2011 से 2015 तक हार्वेस्ट इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद वे अंग्रेजी लिट्रेचर पढ़ने दिल्ली स्थित लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमन आ गईं। अभी गुरमेहर यहीं से ग्रेजुएशन कर रही हैं।

गुरमेहर की शुरुआती जीवन
गुरमेहर कौर का जन्म पंजाब के जिला जालंधर में पिता मंदीप सिंह और मां राजविंदर कौर के घर में हुआ। उसके पिता भारती सेना में अधिकारी थे और कारगिल की जंग में शहीद हो गए थे। तब गुरमेहर केवल दो साल की थी।

गुरमेहर की सामाजिक गतिविधियां
गुरमेहर ने अप्रैल 2016 में भारत-पाकिस्तान में शांतिपूर्वक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो का डाली थी। फरवरी 2017 में एबीवीपी पार्टी के खिलाफ उसकी एक और वीडियो ने उसको फिर से चर्चा का विषय बना दिया। केंद्रीय ग्रह मंत्री किरण रिजिजू ने उसको देशद्रोही कहा। कुछ चर्चित हस्तियों ने, जैसे वीरेंद्र सहवाग और रणदीप हुड्डा ने भी उसका मजाक उड़ाया। कवि जावेद अख्तर ने गुरमेहर कौर का विश्वास बढ़ाते हूए किरण रिजिजू से सवाल किया कि आखिर उनको कौन भड़कता है।

क्या है गुरमेहर कौर का केजरीवाल से कनेक्शन
सोशल मीडिया पर गुरमेहर की फिल्ममेकर राम सुब्रमण्यम के साथ तस्वीरें---
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications