आज से शुरू होगी लखनऊ-इलाहाबाद के बीच फ्लाइट, जानिए किराया
Recommended Video

लखनऊः आज से लखनऊ-इलाहाबाद के बीच हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। ये सुविधा आगामी कुंभ मेले के आयोजन के चलते शुरू की गई है। लखनऊ-इलाहाबाद उड़ान को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के तहत शुरू किया जा रहा है। बता दें, उड़ान योजना के तहत छोटे-छोटे शहरों को हवाई रास्ते से जोड़ना है। इस स्कीम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को हवाई यात्रा से जोड़ना है।

आज से शुरू होगी लखनऊ-इलाहाबाद हवाई यात्रा
लखनऊ-इलाहाबाद हवाई यात्रा की पहली उड़ान सुबह 6:50 पर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से रवाना होगी। ये फ्लाइट 7:55 पर इलाहाबाद पहुंचेगी। इसके बाद इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब 12.40 बजे रवाना होगी, जो करीब 2 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

1385 रुपए होगा किराया
इस फ्लाइट का किराया 1385 रुपए तय किया गया है। बता दें, उड़ान योजना के तहत देश के 43 हवाई अड्डों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए सरकार विभिन्न विमान कम्पनियों को करीब 620 करोड़ रुपयों की सब्सिडी भी देगी। अक्टबूर 2016 में मोदी सरकार ने रीजनल कनेक्टिवटी स्कीम के तहत लॉन्च की गई थी, जिसका मुख्य मकसद हवाई उड़ान को छोटे शहरों तक पहुंचाना और किराया कम रखना था।

पिछले साल शुरू की गई थी उड़ान योजना
उड़ान योजना के तहत ही 16 जून को इलाहाबाद से नागपुर व इंदौर की फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी। वहीं, कानपुर से दिल्ली स्पाइस जेट तीन जुलाई को उड़ान भरेगी। इसके लिए 72 सीटों वाले एटीआर विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications