Lt Gen Dheeraj Seth: कौन हैं देश के नए आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ? जिनके खौफ से कांपते हैं दुश्मन
Lt Gen Dheeraj Seth, New Indian Army Chief: भारतीय सेना को अपना नया बॉस मिलने वाला है। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला नया चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त कर दिया है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के रिटायर होने के बाद 30 जून को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ आर्मी चीफ का कार्यभार संभालेंगे और देश की सुरक्षा की बागडोर अपने हाथों में लेंगे।
कब तक होगा नए Army Chief का कार्यकाल?
इस नियुक्ति को लेकर रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक आधिकारिक पत्र जारी कर मंजूरी दी गई है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जानकारी के अनुसार 30 जून 2026 से भारतीय सेना के नए थल सेनाध्यक्ष (Army Chief) का कार्यकाल शुरू होगा और 31 अगस्त, 2028 तक अपनी शानदार सेवाएं देंगे।

Lt Gen Dheeraj Seth कौन हैं?
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का शानदार करियर रहा है। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला के होनहार और प्रतिष्ठित पूर्व छात्र रहे हैं। साल 1986 में भारतीय सेना के आर्मर्ड कॉर्प्स में इनकी कमीशनिंग हुई।लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ वर्तमान समय में भारतीय सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) का पद संभाल रहे हैं।
Lt Gen Dheeraj Seth' ने ऑपरेशन सिंदूर' का किया शानदार नेतृत्व
पुणे में स्थित दक्षिणी कमान के प्रमुख के तौर पर उन्होंने वर्ष 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' का शानदार नेतृत्व किया था। इसके तुरंत बाद पश्चिमी सीमा के पास आयोजित तीनों सेनाओं की वॉर एक्सरसाइज (Military exercises) में प्रमुख जिम्मेदारी निभाई, जहां सेना के तीनों अंगों के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाने और दुश्मनों को कड़ा संदेश देने में उनकी रणनीतियां काफी लोकप्रिय रहीं।
Lt Gen Dheeraj Seth डिफेंस कमान संभालने का लंबा सैन्य अनुभव
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के पास हर तरह के मुश्किल इलाकों में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। सेना के इस जांबाज अधिकारी ने हर विपरीत परिस्थिति का बहादुरी से सामना किया है। उन्होंने तपते रेगिस्तानी इलाकों में बख्तरबंद रेजिमेंट, पश्चिमी सीमाओं पर बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स का डटकर नेतृत्व किया है। जम्मू-कश्मीर जैसे अशांत और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी बल (काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स) की कमान संभालकर उन्होंने अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया है।
सुदर्शन चक्र कॉर्प्स का भी नेतृत्व किया
इसके अलावा, सेना के सबसे शक्तिशाली स्ट्राइक फोर्स सुदर्शन चक्र कोर की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक संभाली है। इसके बाद में दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में कार्य किया। दिल्ली में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कई बड़े और सेंसटिव नेशनल और इंटरनेशलन मिशन की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ निभाई थी।
Lt Gen Dheeraj Seth को ही सरकार ने क्यों सौंपी सेना की कमान?
इंडियन आर्मी के आधुनिकीकरण (modernization) और रणनीतिक योजनाओं का चार दशकों का लंबा और शानदार अनुभव है। मैदान के बाहर भी लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की रणनीतिक सूझबूझ कमाल की रही है।आधुनिक तकनीक को सेना के साथ मिलाकर मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने में भी लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की भूमिका सराहनीय रही है।
सेना के आधुनिकीकरण और भविष्य की जरूरतों की तैयारी पर उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने विभिन्न रणनीतिक नियुक्तियों के दौरान परिचालन योजना और सैन्य प्रबंधन को एक नए स्तर पर पहुंचाने का काम काफी बेहतरीन तरीके से किया है।
इन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक स्वतंत्र आर्मर्ड ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर के रूप में भी देश को अपनी स्पेशल सर्विस प्रदान की हैं। ये अंगोला में यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के शांति मिशन में ऑपरेशंस ऑफिसर के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इसके बाद उन्होंने सेना मुख्यालय में सहायक सैन्य सचिव (असिस्टेंट मिलिट्री सेक्रेटरी), दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ ऑपरेशंस जैसी संवेदनशील पोस्ट संभाली हैं। उन्होंने डायरेक्टर जनरल डिसिप्लिन, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर के पद पर रहते हुए सेना के अनुशासन और जवानों के कल्याण के लिए कई बड़े सुधार किए।
Lt Gen Dheeraj Seth मिल चुके हैं ये अवार्ड
PVSM (परम विशिष्ट सेवा मेडल): यह पुरस्कार शांति के समय असाधारण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैन्य पदक है।
UYSM (उत्तम युद्ध सेवा मेडल): यह पदक युद्ध, संघर्ष या आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान असाधारण स्तर के विशिष्ट योगदान और नेतृत्व के लिए प्रदान किया जाता है।
AVSM (अति विशिष्ट सेवा मेडल): यह सम्मान असाधारण कोटि की विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।
अपने लगभग चार दशकों के लंबे और शानदार करियर में कई महत्वपूर्ण नेशनल और इंटरनेशनल सेना कोर्स किए।इन ट्रेनिंग और सेना संबंधी कोर्स ने इन्हें जटिल परिस्थितियों में तेज, सटीक और रणनीतिक निर्णय लेने में सक्षम बनाया।
Lt Gen Dheeraj Seth ने ली है ये स्पेशल ट्रेनिंग
- फ्रांस के पेरिस स्थित मिलिट्री कॉलेज से Defence Services Command and General Staff Course पूरा किया।
- अमेरिका के मोंटेरे (कैलिफोर्निया) स्थित Naval Postgraduate School से International Defence Acquisition Management Course किया।
- मध्य प्रदेश के महू स्थित Army War College में Higher Command Course की कठिन ट्रेनिंग पूरी की।नई दिल्ली स्थित National Defence College (NDC) से उच्च स्तरीय सैन्य रणनीतिक शिक्षा प्राप्त की।












Click it and Unblock the Notifications