LPG prices cut: सिलेंडर 200 रुपये सस्ता कर मोदी सरकार ने चला चुनावी दांव
LPG prices cut: महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को खुश करने के लिए मोदी सरकार ने चुनावी दांव चल दिया है। रक्षा बंधन के मौके पर केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम में 200 रुपये कम दिए हैं। इस छूट के बाद घरेलू सिलेंडर 200 रुपये सस्ता मिलेगा वहीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये सस्सा सिलेंडर मिलेगा। पांच राज्यों के चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले सिलेंडर के दाम कम करके मोदी सरकार ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं।

सिलेंडर के दाम कम कर 75 फीसदी वोटरों को साधा
सिलेंडर के दामों में हुई कटौती का ज्यादा फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। याद रहे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अप्रैल 2023 तक कुल 9.59 करोड एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन दिए गए। वहीं अनुराग ठाकुर ने सिंलेंडर के दाम कम किए जाने का ऐलान करते हुए एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं की संख्या 33 करोड़ बताई है। सिलेंडर के दाम को कम करके मोदी सरकार ने 75 फीसदी वोटरों को साधने की कोशिश की है।
भाजपा के लाभार्थी वोटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर भाषण में प्रधानमंत्री उज्जवला स्कीम का जिक्र जरूर करते हैं, इसकी वजह है कि ये माना जाता है इस योजना के लाभार्थी भाजपा के कोर वोटर हैं जिन्हें खुश करना चाहती है। ये वो ही भाजपा के वोटर जिनकी बदौलत भाजपा को 2019 में शानदार जीत मिली थी।
विपक्षी दलों से छीना उनका हथियार
विपक्षी पार्टियां सिलेंडर के बढ़े दाम को मोदी सरकार के खिलाफ एक हथियार की तरह प्रयोग करती थी वो हथियार मोदी सरकार ने उनसे छीन लिया है। याद कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां लगातार सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर मोदी सरकार को लगातार घेर रही थीं लेकिन केंद्र ने चुनाव से पहले सिलेंडर के दाम कर अपना चुनावी दांव चल दिया है।
चुनाव से पहले बड़ा दांव
वहीं अब जब इस साल के तक प्रदेश के राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं और 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में सिलेंडर के दाम कम करके मोदी सरकार ने चुनावी रेवड़ी बांटकर वोटरों को खुश करने की कोशिश की है।
कर्नाटक वाली गलती दोहराना नहीं चाहती है सरकार
बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महंगा सिलेंडर के दाम कांग्रेस ने मुद्दा बनाया था और महिला, बेरोजगार, गरीब सभी वर्ग के वोटरों को साधने के लिए अपनी पांच स्कीम की घोषण की थी। जिसका नतीजा ये रहा था कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से कहीं अधिक सीटें हासिल प्रदेश की सत्ता हासिल की थी। ममता बनर्जी और बिहार सीएम नीतीश कुमार सिलेंडर के बढ़े दामों पर केंद्र सरकार को घेरती रहती है। सिलेंडर के दाम कम मोदी सरकार विपक्षी को जवाब भी देना चाहती है।
राजस्थान की सरकार 500 रुपये में दे रही है सिलेंडर
बता दें राजस्थान की गहलोत सरकार 500 रुपये में सिलेंडर देने की योजना शुरूकर चुकी है। वहीं चुनावी राज्य जहां भाजपा की सरकार वहां सीएम शिवराज सिंह चौहान 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद गैस एजेंसी लोग सस्ता सिलेंडर लेने पहुंच गए थे लेकिन उन्हें 450 रुपये में सिलेंडर नहीं मिला। वहीं तेलंगाना सरकार भी चुनाव के बाद सस्ता सिलेंडर देने का जनता से वादा कर रही है।
2024 के पहले भाजपा नहीं सहना चाहती कोई नुकसान
राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड जो भाजपा के लिए अहम राज्य हैं, चुनाव को लेकर भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती है। इसलिए मोदी सरकार वोटरों को साधने के लिए अभी से ऐसी घोषणाओं से साधने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव 2023 से पहले देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जनता का मूड बताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications