LPG Price Hike: गैस सिलेंडर के बढ़े दाम पर एक्टर प्रकाश राज का तंज- सरकार को शर्म आनी चाहिए
नई दिल्ली। मोदी सरकार में रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले चार दिनों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोत्तरी हुई है। सभी श्रेणियों के एपीजी के दामों में 1 मार्च से 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढोत्तरी हुई है। गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की वजह इंटरनेशनल बाजार में एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी बताई है। रसोई के बढ़े दामों पर कई नेता अभिनेता अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं एक्टर प्रकाश राज ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर ट्वीट किया है और लिखा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने लिखा 'यह नागरिकों के पर अत्याचार हो रहा है। इस सरकार को शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने रसोई गैसे के बढ़े दामों का एक चार्ट भी शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि विगत तीन महीने में गैस की कीमतों में 225 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी हुई है। 25 फरवरी को 25 रुपये, 15 फरवरी को 50 रुपये और चार फरवरी को 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। ये पहला मौका नहीं है जब प्रकाश राज ने मोदी सरकार को लेकर गुस्सा दिखाया है। प्रकाश राज मोदी सरकार के फैसलों पर आए दिन अपना तीखी प्रतिक्रिया बेबाकी से रखते आए हैं।

गौरतलब है कि मोदी सरकार में पिछले चार दिनों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 25 फरवरी महीने को रसोई गैस के दामों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एलपीजी के दाम बढ़ने पर दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का मूल्य 819 रुपये हो गया है। अभी तक इसके दाम 794 रुपये थे।












Click it and Unblock the Notifications