एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वालों का आंकड़ा एक करोड़ के पार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष लोगों से एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को खुद से छोड़ने की अपील की थी। पीएम मोदी की अपील के बाद एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वालों की संख्या एक करोड़ पार कर गयी है। इस योजना के बाद केंद्र सरकार अगले तीन साल तक गरीब परिवारों को उज्जवला स्कीम के तहत गैस कनेक्शन देगी।

UP में 25000 गरीब परिवारों के घर पहली बार पहुंचेगा LPG कनेक्शन

LPG gas subsidy give up crosses the mark of 10 million

जिन लोगों ने एलपीजी गैस का कनेक्शन छोड़ा है वह कुल एलपीजी कनेक्शन का 6 फीसदी है। अभी तक कुल 1,00,06,303 लोगों ने एलपीजी सब्सिडी को छोड़ दिया है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 419.13 रुपए है। जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 509.50 रुपए है।

हर उपभोक्ता को हर वर्ष 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिये जाने की योजना है। सरकार आने वाले समय में 1.5 करोड़ गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने की तैयारी में है। उज्जवला स्कीम के लिए दो हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। लेकिन 10 मार्च को इस बजट को बढ़ाकर 8 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+