LPG Cylinder Price: नए साल के पहले दिन ही LPG सिलेंडर हुआ महंगा, 17 रुपए बढ़े

LPG Cylinder Price: नए साल के पहले दिन ही गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 17 रुपए बढ़े

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नए साल के पहले दिन कर्मशियल गैस सिलंडर पर 17 रुपए बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में 19 किलो के एलजीपी कमर्शिल सिलेंडर की कीमत जो अब तक 1,332 रुपए थी। अब 17 रुपए बढ़कर 1,349 रुपएय हो गई है। हालांकि 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

lpg cyliner price Commercial LPG cylinder price hiked by Rs 17

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर महीने में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर 100 रुपए दाम बढ़ाए थे। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 644 से बढ़कर 694 रुपए हो गई है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर के पहले 15 दिनों में ही दो बार गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में 15 दिसंबर को 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी। इससे पहले 1 दिसंबर को भी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 15 दिनों में एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपए महंगे हो गए। राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपए है। वहीं कोलकाता में अब 14.2 किलो वाला सिलेंडर कीमत 720.50 रुपए, मुंबई में LPG सिलेंडकर के दाम 694 रुपए हैं। जबकि चेन्नई में रसोई गैस की कीमत 710 रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+