कौन है वो महिला, जिसने एक गरीब लड़के से शादी के लिए छोड़ दी 2500 करोड़ की संपत्ति, अरबपति हैं पिता

Angeline Francis Love Story: सच्चा प्यार पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं...ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी। ऐसी ही एक कहानी है मलेशिया की रहने वाली महिला की। जिसने अपने प्यार को पाने के लिए लगभग 2500 करोड़ की संपत्ति छोड़ दी। महिला के पिता एक अरबपति शख्स हैं और वहीं उसका प्रेमी एक गरीब और आम लड़का है।

हम बात कर रहे हैं, मलेशिया की बिजनेस टायकून की बेटी एंजलिन फ्रांसिस की, जिनकी प्रेमी कहानी की चर्चा अक्सर होते रहती है। एजेंलिना ने अपने प्रेमी जेदिदिया से शादी के लिए अपने पिता की 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2,499 करोड़ रुपये) ठुकरा दिए थे।

Angeline Francis

Who is Angeline Francis: जानिए एंजलिन फ्रांसिस के बारे में?

  • एंजलिन फ्रांसिस, बिजनेस मैन खू के पेंग और पूर्व मिस मलेशिया पॉलीन चाई की बेटी हैं। खू के पेंग मलायन यूनाइटेड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं और कोरस होटल्स के निदेशक भी हैं। खू के पेंग लेशिया के 44वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
  • खू के पेंग की मलायन यूनाइटेड इंडस्ट्रीज, मलेशिया की टॉप लाइफस्‍टाइल फर्म है। इसके अलावा खू के पेंग यूके के मशहूर लाइफस्टाइल ब्रांड लौरा एशले के भी हिस्सेदार थे।
  • खू के पेंग के पांच बच्चे हैं और एंजलिन फ्रांसिस चौथे नंबर की हैं। एंजलिन फ्रांसिस पढ़ाई के बाद अपना फैमिली बिजनेस ज्वाइन करना चाहती थी।
Angeline Francis
  • एंजलिन ने ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही साल 2008 में एंजलिन की मुलाकात अपने प्रेमी जेदिदिया से हुई थी। दोनों की दोस्‍ती फिर प्‍यार में बदल गई। दोनों को अपने रिश्ते को लेकर परिवार का विरोध झेलना पड़ा था। जेदिदिया एक कैरीबियाई हैं और डेटा साइंटिस्‍ट हैं।
  • जब एंजलिन ने अपने पिता को अपने और जेदिदिया के रिस्ते के बारे में बताया तो उनके पिता ने साफ मना कर दिया। पिता का कहना था कि ये लड़का उनकी बराबरी का नहीं है। इतना ही नहीं, एंजलिन के पिता ने दोनों के प्यार को रोक देने की धमकी भी दी।
  • जब एंजलिन ने अपने पिता की बात नहीं मानी तो उनके पिता खू के पेंग ने कहा कि, या तो अपने प्रेमी को चुने या फिर संपत्ति को। लेकिन एंजलिन ने अपने प्यार को चुना। एंजलिन के नाम उनके पिता ने 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 2,499 करोड़ रुपये किए हुए थे..जो एंजलिन ने छोड़ दिया।
  • एंजलिन और जेदिदिया से कैम्ब्रिज के पेमब्रोक कॉलेज के चर्च में एक सिंपल सी शादी की थी। दोनों की शादी में 2700 डॉलर खर्च हुए थे और 30 मेहमान शामिल हुए थे। एंजलिन के परिवार से उस शादी में कोई नहीं पहुंचा था।
  • एक पुराने इंटरव्‍यू में एंजलिन ने कहा था कि प्यार उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी थी। उनके लिए लैविश लाइफस्टाइल से ज्यादा प्यार महत्व रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+