India-Australia मैच में ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज करने वाले भारतीय शख्स ने सुनाई लव स्टोरी, इत्तेफाक से मिले और फिर...

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वन डे मैच के दौरान कुछ दिन पहले एक भारतीय शख्स ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज कर सबको हैरान कर दिया था। इस मैच के दौरान इस शख्स ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को जिस तरह प्रपोज किया उसे ना केवल स्टेडियम में मौजूद लोग बल्कि लाइव मैच देख रहे लोग भी देखते रहे गए। लोगों के लिए ये मैच यादगार बन गया और ऐसा कहा जाने लगा कि भले ही भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया हो, लेकिन भारतीय शख्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। जिस भारतीय शख्स ने लड़की को प्रपोज किया उसका नाम दीपेन मनडालिया (Dipen Mandaliya) है। वह मेलबर्न में रहते हैं।

दो साल पहले हुई थी मुलाकात

दो साल पहले हुई थी मुलाकात

वहीं दीपेन की गर्लफ्रेंड का नाम रोज विंबुश (Rose Wimbush) है। प्रपोज किए जाने के बाद रोज ने हां कर दी थी और वह काफी खुश नजर आ रही थीं। तभी से हर कोई इनकी प्रेम कहानी जानना चाहता है। दरअसल इनकी मुलाकात दो साल पहले हुई थी। प्रपोज किए जाने के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर छा गए, इनके वीडियो और तस्वीर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं। अब दीपेन ने बताया है कि इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई थी और कैसे वह रोज से मिले। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर करते हुए दीपेन ने अपनी और रोज की प्रेम कहानी लोगों के साथ साझा की है।

पहले कॉफी पर मिले फिर डिनर पर

पहले कॉफी पर मिले फिर डिनर पर

उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'तुमने मेरी जिंदगी में रंग भरा है। दो साल पहले मैं मेलबर्न और इस छोटे से अपार्टमेंट में आया था। और मुझे काफी कम ही पता था कि ये मेरे जीवन को बदल देगा। मुझे यकीन है कि आपमें से कई लोगों को भी पुराने किराएदारों के पोस्ट मेल में मिल जाते होंगे। मेरे साथ भी यही हुआ। इनमें से एक नाम रोज विंबुश का था। और इसी तरह हम मिले। पहले हम कॉफी पर मिले, फिर डिनर पर। क्रिकेट हमेशा ही बातचीत का विषय रहा- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।'

'प्रपोज करने के लिए मैच से बेहतर अवसर कोई नहीं'

'प्रपोज करने के लिए मैच से बेहतर अवसर कोई नहीं'

दीपेन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'अलग होने के बावजूद भी हमें ये साथ लेकर आया। जिंदगी ने हमारे लिए काफी कुछ संजोकर रखा था। क्रिकेट हमारे रिश्ते के सबसे बड़े हाईलाइट में से एक है, प्रपोज करने के लिए इससे बेहतर अवसर कोई हो ही नहीं सकता था। और आज, मैं सबसे खुशनसीब शख्स हूं क्योंकि रोज मेरे साथ हैं। अभी और हमेशा। अभी लंबी इनिंग्स बाकी हैं। मुझे पता था कि हम इंटरनेट पर हिट हो जाएंगे और लोगों को कुछ ऐसा दे सकेंगे जिससे वो चीयर कर सकें।

लोगों से प्यार और दुआओं के लिए कहा धन्यवाद

लोगों से प्यार और दुआओं के लिए कहा धन्यवाद

दीपेन कहते हैं, 'लोगों ने हमें जो प्यार, समर्थन और दुआएं भेजी हैं, उससे हम खुश हैं। मैं आपमें से हर एक को धन्यवाद कहना चाहता हूं। धन्यवाद।' आपको बता दें जब टीम इंडिया रन बना रही थी तभी कैमरा भीड़ की ओर घूमा। इस दौरान इस लड़के ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। उसने लड़की को सगाई की अंगूठी भी पहनाई, जिसके बाद लड़की ने हां कर दिया। भारतीयों ने मैच में हारने के बाद इस पल को अपनी सबसे बड़ी जीत बताया।

इस वजह से मां ने अपने ही बेटे को 28 साल तक रखा कैद, 41 साल के पीड़ित व्यक्ति की अब हो गई ऐसी हालत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+