Love Story: इस खूबसूरत नेता को प्यार में मिला धोखा, 13 साल छोटे सिंगर से था रिश्ता , अब बनेंगी डिप्टी सीएम!
Roopa Ganguly Love Story update: प्यार अगर किसी को आबाद करता है तो किसी को बहुत सारे दर्द भी देकर जाता है, राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में आज बात उस खूबसूरत और बोल्ड नेता की जिसने रूपहले पर्दे से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई लेकिन असल जिंदगी ने उसे इश्क करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी यही नहीं प्यार के चलते उसे रूसवाई भी झेलनी पड़ी।
लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी बल्कि हर मुसीबत का डटकर सामना किया और एक सशक्त महिला के रूप में लोगों के बीच पहचान बनाई। जी हां आपने सही समझा, हम यहां पर बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेत्री रूपा गांगुली की, जिन्हें आम लोग टीवी के महाभारत की 'द्रौपदी' के रूप में पहचानते हैं।

25 नवंबर 1963 में कोलकाता में जन्मी रूपा गांगुली ने अपने शुरुआती दिनों काफी आर्थिक कष्ट झेला था , स्नातक करने के बाद इन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना और बहुत जल्द ये लोकप्रिय अभिनेत्री बन गईं। बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक शो 'महाभारत' में द्रौपदी के किरदार ने इन्हें रातों-रात स्टार बना दिया इसके बाद इन्होंने कुछ बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया।
प्यार के लिए छोड़ा करियर, मिला बहुत सारा दर्द (Love Story)
लेकिन करियर के पीक पर इन्हें मोहब्बत हो गई, जिसने इन्हें सुकून की जगह बहुत सारा दर्द दिया, दरअसल रूपा को मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से प्यार हो गया था, दोनों ने कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली और एक्टिंग करियर को 'गुड बॉय' कर दिया, हालांकि रूपा के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन रूपा ने उस वक्त किसी की नहीं सुनी लेकिन ये शादी चली नहीं।

'सच का सामना' में रूपा गांगुली ने खोले थे दर्द भरे राज (Love Story)
टीवी के हिट शो 'सच का सामना' में रूपा गांगुली ने खुद ही अपनी शादी का दर्द लोगों को बताया था। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उन्होंने काम बंद कर दिया था, ध्रुव का प्यार गायब हो गया था,वो उन पर शक किया करते थे , मारा-पीटा करते थे, वो पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो गई थीं, उनको शादी से एक बेटा आकाश है, जिसके लिए वो सब सह रही थी लेकिन उनके पति के जु्ल्म उन पर बढ़ते ही गए।

'तीन बार सुसाइड करने की कोशिश'
ध्रुव ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया, वो इतनी परेशान हो गई थीं कि हताश होकर उन्होंने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। थकहार कर उन्होंने साल 2009 में अपने पति से तलाक ले लिया लेकिन तब ना तो उनके पास घर बचा था, ना करियर और पैसा। उन्होंने बुरे दौर से बाहर निकलने के लिए संगीत का सहारा लिया और इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने से 13 साल छोटे सिंगर दिव्येंदु से हुई।

13 साल छोटे सिंगर के साथ था लिवइनरिलेशन (Love Story)
दोनों में दोस्ती हुई , जो कि प्यार में बदल गई, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लिव इन पार्टनर थे लेकिन ये प्यार भी रूपा के नसीब में नहीं था। इस प्यार के चलते उन्हें काफी बदनामी झेलनी पड़ी और अचानक से एक दिन दोनों के ब्रेकअप की खबर आई। कहा जाता है कि रूपा ने ये रिश्ता अपने बेटे आकाश के लिए तोड़ा, जो कि इस रिलेशन से नाखुश था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई।

साल 2015 में ज्वाइन की भाजपा और शुरु किया राजनीति का सफर
कुछ वक्त गुमनामी में रहने के बाद रूपा गांगुली का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने साल 2015 में भाजपा ज्वाइन की और देखते ही देखते वो पार्टी का चर्चित चेहरा बन गईं। 30 दिसंबर 2015 को, उन्हें BJP महिला मोर्चा, पश्चिम बंगाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, साल 2017 में वो राज्यसभा मेंबर भी बनीं इस बार वो बंगाल के चुनावी मैदान में हैं, उन्हें भाजपा ने पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से टिकट दिया था जहां उन्होंने बंपर जीत हासिल की है। ऐसी खबरे हैं कि रूपा गांगुली को भाजपा डिप्टी मुख्यमंत्री बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications