एयरस्ट्राइक के बाद पीएम के लिए उमड़ा लोगों का प्यार,मोदी की तस्वीर चूमती महिला का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय मिराज 2000 द्वारा एयरस्ट्राइक के बाद पूरा देश पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध रहा है। हर कोई पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बदले की मांग कर रहा था। ऐसे में इस कार्रवाई से लोग इतने खुश हुए कि पीएम मोदी के प्रति ढेर सारा प्यार उढेल दिया। इसी कड़ी में एक महिला का वीडियो भी वायरल हुए जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला ट्रेन के कोच पर बनी पीएम मोदी की तस्वीर को चूम रही है। इसके बाद पर मुस्कुराती हुई निकल जाती है।

मोदी की तस्वीर को महिला ने किया किस

मोदी की तस्वीर को महिला ने किया किस

वायरल हो रहा वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है जहां एक महिला ट्रेन के पास के गुजर रही है और कोच पर बनी मोदी की तस्वीर को चूमती है और फिर कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुराती है। इसके बाद वह वहां से निकल जाती है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए किसी ने लिखा- ऐसा भी होता है! बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी ने सामाजिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्यार जाहिर किया हो, पहले भी ऐसा होता रहा है।

राहुल गांधी के साथ हो चुका है ऐसा

किसी ने इसके बाद राहुल गांधी के एक वीडियो शेयर कर कहा कि ऐसा पहले भी हो चुका है। दरअसल इस वीडियो में राहुल गांधी स्टेज पर हैं और कुछ महिलाएं उन्हें हार पहनाने के लिए पास आती हैं और उनमें से एक राहुल के गाल को चूम लेती है। राहुल थोड़े से कंफ्यूज दिखाई पड़ते हैं और फिर मुस्कुराते हैं।

मोदी को चूमती महिला का वीडियो देख क्या बोले लोग

मोदी की तस्वीर को चूमती महिला का वीडियो सामने आने का बाद के सोशल मीडिया पर इसपर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई कह रहा है- ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं, तो कोई कह रही है।मोदी जी कि बात हि अलग है भाई साहब वो लोगों के दिलों में बसते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं लोगों की आंखों और दिलों में बसना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+