अनोखा रिकॉर्ड ! सेवानिवृत्त शिक्षक के कान के बाल दुनिया में सबसे लंबे, गिनीज बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

भारत के रहने वाले एक पूर्व शिक्षक ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व शिक्षक के कान के बाल दुनिया में सबसे लंबे है। इसके लिए उसे गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

शौक बड़ी चीज होती है। लोग इसे पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। हम साफ और स्वच्छ दिखने के लिए कान से निकले बालों को शेव या ट्रिम करवाते हैं या वैक्स करवाते हैं। लेकिन एक शख्स ऐसे हैं, जिन्होंने कान के बाल को इतना बड़ा कर लिया कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।

world record

ये भी पढ़ें- Khel awards 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और प्रणय एसएच को दिया अर्जुन अवॉर्ड

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टा पर शेयर की जानकारी

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टा पर शेयर की जानकारी

कान के सबसे लंबे बाल को लेकर विश्व रिकॉर्ड्स बनाने वाले व्यक्ति को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। इसके मुताबिक एंटनी विक्टर भारत के एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके कान का बाल लगभग 7 इंच मापा गया है। सबसे बड़ी बात एंटनी ने 2007 में यह रिकॉर्ड जीता था। तब से उन्हें संकल्प लिया था यह रिकॉर्ड हमेशा उनके नाम रहेगा।

स्कूल में बच्चे कहते थे कान के बालों वाला शिक्षक

स्कूल में बच्चे कहते थे कान के बालों वाला शिक्षक

एंटनी विक्टर एक सेवानिवृत्त स्कूल प्रधानाध्यापक हैं। उनके कान के बाल 18.1 सेंटीमीटर या 7.12 इंच मापे गए। उनके कान के इतने बड़े बाल को देखकर बच्चे और स्टाफ उन्हें 'कान के बालों वाला शिक्षक' कहते थे। मजाक में एंटनी को आसपास के लोग भी कान के बालों वाला व्यक्ति कहकर बुलाते थे।

रिकॉर्ड जानकर इंस्टाग्राम यूजर भी हुए हैरान

रिकॉर्ड जानकर इंस्टाग्राम यूजर भी हुए हैरान

यह रिकॉर्ड जानकार इंस्टाग्राम यूजर भी हैरान हो गए और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "कौन चाहेगा ये रिकॉर्ड?" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं अपने शरीर में कभी कुछ शेव नहीं करता लेकिन मैं उसे जरूर शेव करूंगा"। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि मेरे जीवन का लक्ष्य इस रिकॉर्ड को तोड़ना है। जबकि एक यूजर ने लिखा कि जीवित रहने का क्या अद्भूत तरीका है।

2003 में भी एक शख्स ने बनाया था रिकॉर्ड

2003 में भी एक शख्स ने बनाया था रिकॉर्ड

यह पहली बार नहीं है जब किसी को इस विशेष श्रेणी में पहचान मिली है। 2003 में राधाकांत बाजपेई नाम के एक भारतीय को उसके सबसे लंबे कान के बालों के लिए ताज पहनाया गया था। जानकारी के मुताबिक बाजपेई के बालों की लंबाई 13.2 सेमी थी। व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हालांकि, उसके इस काम से व्यक्ति की पत्नी भी नाराज हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+