Holiday List: एक-दो नहीं बल्कि मार्च में है तीन Long Weekend, यहां देखें लिस्ट और बनाएं प्लान
Long Weekend Holidays in March 2024 : मार्च का महीना अपने साथ होली का त्योहार और जोश दोनों साथ लाता है। इस बार मार्च माह में तीन बड़े वीकेंड भी पड़ रहे हैं।

जिसकी वजह से आप शानदार ढंग ले अपनी छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं और थकाऊ शेड्यूल से वक्त निकालकर खुद को और परिवार को वक्त दे सकते हैं।
यहां हम आपके लिए लाए हैं लंबे वीकेंड की लिस्ट, जिसे देखकर आप अभी से ही अपने घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं, मालूम हो कि मार्च महीने में Long Weekend महाशिवरात्रि, होली और गुड फ्राईडे की वजह से पड़ रहे हैं।
मार्च 2024 के Long Weekend की लिस्ट
महा शिवरात्रि पर पहला Long Weekend
इस बार महा शिवरात्रि 8 मार्च को है और इस तारीख को शुक्रवार है। इस दिन पूरे उत्तर भारत में और दक्षिण में कहीं-कहीं छुट्टी होती है और इसके बाद शनिवार--रविवार का दिन है। इसलिए लगातर तीन दिन आपको छुट्टियों का मिल रहा है।
होली पर दूसरा Long Weekend
इस बार होली का त्योहार 25 मार्च यानी कि सोमवार को है, इससे पहले आपको शनिवार-रविवार मिल रहे हैं,यानी कि तीन दिन सीधे छुट्टी। इसलिए अगर आप लंबे वक्त से अपनों संग होली नहीं मना पाए हैं तो इस बार मनाने की सोच सकते हैं।
'गुड फ्राइडे' पर तीसरा Long Weekend
इस बार गुड फ्राइडे 29 मार्च को है और इसके बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी है, इस बार भी आपको छुट्टी के लिए तीन दिन सीधे मिल रहे हैं।
कुछ खास बातें
महा शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों से पूजा
- ॐ नम: शिवाय।।
- मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् । तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥ श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।
- विशुद्धज्ञानदेहाय त्रिवेदीदिव्यचक्षुषे। श्रेय:प्राप्तिनिमित्ताय नम: सोमाद्र्धधारिणे।।
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।
- देवदेव महादेव नीलकंठ नमोस्तु ते।
- कुर्तमिच्छाम्यहं देव शिवरात्रिव्रतं तव।।
- तव प्रभावाद्धेवेश निर्विघ्नेन भवेदिति।
- कामाद्या: शत्रवो मां वै पीडां कुर्वन्तु नैव हि।।
- ॐ ईशानाय नम:,
- ॐ अनंतधर्माय नम:,
- ॐ त्रिनेत्राय नम: ,
- ॐ हराय नम:,
- ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:,
- ॐ प्रधानाय नम:,
- ॐ इन्द्रमुखाय नम:,
- ॐ श्रीकंठाय नम:












Click it and Unblock the Notifications