मुंबई में भारी बारिश के चलते लंदन-मुंबई फ्लाइट हुई डायवर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर होगी लैंड
मुंबई। मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। कल रात से ही यहां भारी बारिश हो रही है। इसी बारिश के चलते लंदन से मुंबई आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9W-117 को डायवर्ट कर दिया गया है। यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट पर करीब 1 बजे लैंड करेगी। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई में 9 और 10 जून को तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले 6 दिन कोंकण इलाके में लगातार बारिश का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में आज (सात जून) और आठ जून को 'बहुत बारिश ' की संभावना जताई गई है। रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ और पालघर जिलों में नौ जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है जबकि दस और ग्यारह जून को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों सहित कोंकण क्षेत्र के छह जिलों में इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications