Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स के बारे में जीजा ने कही ये बातें

नई दिल्ली। शनिवार को रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश के ब्रदर इन लॉ ने कहा है कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नही हैं। सुरेश के जीजा हंसराज गाडिया लोहार ने कहा, सुरेश मुझसे ज्यादातर बातें करता है, वो मेरे काफी करीब है लेकिन वो ऐसा कुछ करेगा, कभी नहीं कहा। हां, उसने कई बार ये जरूर कहा कि नेता वादा करते है लेकिन वादों को पूरे नहीं करते। उसने ऐसा क्यों किया नहीं पता।

स्पेयर पार्ट का काम करता है सुरेश

स्पेयर पार्ट का काम करता है सुरेश

डीसीपी (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान सुरेश के तौर पर हुई है। वह कैलाश पार्क में स्पेयर पार्ट का काम करता है। युवक पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसने मुख्यमंत्री को क्यों थप्पड़ मारा, इस पर अभी जानकारी नहीं सामने आई है।

रोड शो के दौरान जीप पर चढ़ सुरेश ने किया केजरीवाल पर हमला

रोड शो के दौरान जीप पर चढ़ सुरेश ने किया केजरीवाल पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को मोतीनगर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने उनको थप्पड़ मार दिया। केजरीवाल खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान लाल टीशर्ट पहने सुरेश उनकी जीप के बोनट पर पैर रखखर ऊपर चढ़ा और केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने उसे काबू किया और पुलिस को सौंप दिया गया।

आप ने भाजपा पर उठाए सवाल

आप ने भाजपा पर उठाए सवाल

इस घटना पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है, क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? 5 साल सारी ताक़त लगाकर जिसका मनोबल नहीं तोड़ सके, चुनाव में नहीं हरा सके.. अब उसे रास्ते से इस तरह हटाना चाहते हो कायरो! ये केजरीवाल ही तुम्हारा काल है। आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है। बार-बार हमला और फिर पुलिस का रोना क्या साज़िश है इसके पीछे? हिम्मत है तो सामने आकर वार करो दूसरों को हथियार बनाकर नहीं।

दिल्ली की सभी सात सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+