Loksabha election 2024: रायबरेली से दावेदार कौन? प्रियंका आईं मैदान में, तो ये बीजेपी MLA दे सकती है चुनौती
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा की जगह इस बार राज्यसभा से संसद जाने वाली है। सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में न उतरने का फैसला लिया है। जिसके बाद कांग्रेस की पंरपरागत सीट रायबरेली खाली हो गई है। इस सीट के खाली होने के बाद कांग्रेस की ओर से सबसे बड़ा नाम प्रियंका गांधी का सामने आ रहा है।
माना जा रहा है कि, रायबरेली की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी जा सकती है। रायबरेली की जनता को लिखे गए भावुक पत्र में भी सोनिया गांधी ने इस बात को लेकर बड़ा संकेत दिया है। इस सीट पर जहां कांग्रेस अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी को उतारने की तैयारी में है।

तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने भी इस सीट को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीजेपी यहां से रायबरेली सदर सीट की बीजेपी विधायक अदिति सिंह को मैदान में उतार सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अदिति सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं थी। जिसका फायदा यह हुआ था कि, रायबरेली सदर से बीजेपी कमल खिलाने में सफल रही थी।
क्या रायबरेली में कांग्रेस कमजोर हो गई?
सोनिया गांधी की ओर से लिखे गए उस पत्र को लेकर राजनीतिक पंडित कई मायने निकाल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, सोनिया गांधी ने पत्र रायबरेली की जनता को इसलिए लिखा ताकि, उनकी अनुपस्थिति में यह सीट कांग्रेस के पाले से ना खिसक जाए। रायबरेली को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यहां कांग्रेस का संगठन काफी कमजोर हो चुका है। ऐसे में सोनिया गांधी भावुक अपील कर लोगों को अपने पक्ष में एक परिवार को तरह जोड़ने की कोशिश कर रही हैं।
अदिति सिंह हो सकती हैं बीजेपी का चेहरा
वहीं दूसरी बीजेपी ने अपने मिशन 80 के तहत इस सीट को लेकर नए जोड़-तोड़ शुरू कर दिए हैं। बीजेपी रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को चुनौती देने के लिए बीजेपी विधायक अदिति सिंह को मैदान में उतार सकती है। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का भी जिले में काफी कद रहा है। पार्टी उस लोकप्रियता को भानने की कोशिश कर सकती है।
इसके अलावा भाजपा नेताओं का मानना है कि हम इस बार बीजेपी रायबरेली में पूरा जोर लगाएंगे। रायबरेली, सलोन, हरचंदपुर समेत ज्यादातर विधानसभा सीटें भाजपा के पास ही हैं। ऐसे में उसे यहां उम्मीद की किरण दिख रही है।
2019 में सीट के समीकरण
रायबरेली संसदीय सीट पर 2019 में सोनिया गांधी ने 1 लाख 67 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। पहली बार उनकी जीत का अंतर इतना कम था। इससे पहले सोनिया गांधी यहां कम से कम 3 लाख मतों से जीतती रही थीं। सोनिया गांधी ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को हराया था। जिन्हें 367,740 मत मिले थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications