मानसून सत्र से पहले स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सांसदों को लिखी चिट्ठी, जानिए क्या लिखा?

नई दिल्ली: सदन में विपक्ष के हंगामे के कारण पिछले सत्र में कोई काम-धाम नहीं हो पाने के कारण मानसून सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सभी सासंदों से भावुक अपील की है। सुमित्रा महाजन ने एक पत्र के जरिए ये अपील की है और कहा है कि लोकसभा का 16वां कार्यकाल अपने अंतिम वर्ष में है और अब केवल 3 सत्र शेष हैं। बहुत से काम अभी अधूरे हैं जिसे पूरा किया जाना है। इस पत्र में लोकसभा स्पीकर ने पिछले सत्र के दौरान हंगामे का जिक्र भी किया है।

सुमित्रा महाजन ने पिछली घटनाओं का जिक्र किया

सुमित्रा महाजन ने पिछली घटनाओं का जिक्र किया

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ये आत्ममंथन करने का वक्त है और देश को ये बताने की जरूरत है कि सदन की वास्तविक छवि कैसी है। सुमित्रा महाजन ने पिछली घटनाओं का जिक्र किया है और कहा है कि कुछ सदस्य बेल में आकर नारेबाजी करने लगते हैं, तख्ती दिखाने लगते हैं। इस कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ती है।

देश के विकास में अपना योगदान दें

देश के विकास में अपना योगदान दें

सुमित्रा महाजन ने कहा है, 'अपने अनुभव के आधार पर मैं कह सकती हूं कि लोग अपने प्रतिनिधियों के प्रदर्शन को बहुत उत्सुकता से देखते हैं और मीडिया भी लोगों को संसद में उनके प्रदर्शन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करता है। इसलिए आप सभी को देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

मॉनसून सत्र में भी हंगामे के आसार

मॉनसून सत्र में भी हंगामे के आसार

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार का गिरने व आतंकी हमलों को लेकर हंगामा होने के आसार हैं। जबकि सरकार की कोशिश अधिक से अधिक मामलों को निपटाने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+