Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की सांसदों को फटकार, बोले- बात करनी है,तो बाहर जाएं

नई दिल्ली: लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला सदन की कार्यवाही के दौरान शख्त अनुशासन बनाकर रख रहे हैं। बुधवार को सासंदों को बात करने पर फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब सदन की कार्यवाही चल रही हो, उस समय वो बात ना करें। उन्होंने कहा कि ये स्वीकार्य नहीं है। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को स्पीकर की जॉब ना करने की सलाह दी थी।

सांसदों को ओम बिरला की फटकार

सांसदों को ओम बिरला की फटकार

बुधवार को ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कहा कि मैंने देखा है कि कुछ सांसदों की अपनी सीटों पर बैठने के साथ-साथ खड़े होकर बात होने की प्रवृति है। ये आपका घर है। अगर आप इस सदन को इस तरह चलाना चाहते हैं, तो मैं ऐसा कर सकता हूं। लेकिन क्या ये सही है। मैं सदन में बैठकर और खड़े होकर किसी से बात नहीं कर दूंगा। गैलरी आपसे दो कदम दूर है। अगर आप बात करना चाहते हैं तो गैलरी में जाएं।

सांसदों ने किया स्वागत

सांसदों ने किया स्वागत

स्पीकर ओम बिरला की घोषणा का सांसदों द्वारा स्वागत किया गया। इस पर सदन के सदस्यों ने मेजें थपथपाईं। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय ने बिरला से कहा कि सांसदों की यह आदत आसानी से नहीं बदलेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को बजट पर चर्चा के लिए देर रात तक कार्यवाही चलने पर संसद के कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा बुधवार को सदन में उठा। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को सदन की बैठक शुरू होते ही इस विषय को उठाते हुए कहा कि कल(मंगलवार) को सदन की बैठक देर रात 11:15 बजे तक चली थी और सांसदों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी लेकिन संसद के कर्मचारियों के लिए भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। . इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आगे व्यवस्था की जाएगी।

सासंदों को पहले भी दी चेतावनी

सासंदों को पहले भी दी चेतावनी

लोकसभा का स्पीकर बनने के बाद ओम बिड़ला ने कहा था कि वो सदन के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं चाहते हैं। उन्होंने यह निर्देश जारी किया था कि सदन का कोई भी सदस्य अपनी बात उन तक पहुंचाने या उनसे बात करने के लिए खुद उनके आसन तक नहीं आएगा। अगर कोई सदस्य उन तक कोई बात पहुंचाना चाहता है या किसी मुद्दे पर बात करना चाहता है, तो उसे असेंबली में मौजूद लोकसभा के स्टाफ के जरिए ही लिखित संदेश भेजना होगा। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले ही हफ्ते 93 नए सांसदों को बोलने का मौका देकर एक रिकॉर्ड बनाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+