स्पीकर ओम बिरला ने मीनाक्षी लेखी को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, इस कमेटी की चेयरपर्सन नियुक्त

नई दिल्ली: लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उन्हें पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी 2019-20 का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस समिति में 15 लोकसभा सदस्यों और 7 राज्यसभा सदस्यों को शामिल किया गया है।पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी के सदस्यों में दानिश अली, कनिमोझी, पूनमबेन मादम, सौगत राय, रवनीत सिंह बिट्टू, अनिल जैन, ओम प्रकाश माथुर और महेश पोद्दार शामिल हैं।

lok sabha Speaker Om Birla appoints Meenakashi Lekhi as the Chairman of Public Undertakings Committee

वहीं गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। चौधरी सदन से पीएसी में कांग्रेस पार्टी के अकेले सदस्य हैं। उनकी नियुक्ति ओम बिरला ने की। पीएसी में लोकसभा के 15 सदस्य जबकि राज्यसभा के सात सदस्य हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कांग्रेस ने लोक लेखा समिति के चेयरमैन पद के लिए अधीर रंजन चौधरी के नाम का प्रस्ताव भेजा था। अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं।

समिति के 15 लोकसभा सदस्यों में 9 बीजेपी से हैं। इसमें जयंत सिन्हा, अजय (तनि) मिश्रा, सत्यपाल सिंह, सुभाष चंद्र बहेरिया, सुधीर गुप्ता, दर्शन विक्रम जर्दोश, विष्णु दयाल राम, जगदंबिका पाल और राम कृपाल यादव हैं। अन्य सदस्यों में टी आर बालू (डीएमके), राहुल रमेश शेवाले (शिवसेना), राजीव रंजन सिंह (जेडीयू) और बालाशोवरी वल्लभभनेनी (वाईएसआर कांग्रेस ) और भर्तृहरि महताब (बीजेडी) शामिल हैं। पीएसी में राज्यसभा से जिन सांसदों को जगह दी गई है। उनमें राजीव चंद्रशेखर, एमवी राजीव गौड़ा, नरेश गुजराल, भुवनेश्वर कलिता, सीएम रमेश, सुकेन्दु शेखर रे और भूपेन्द्र यादव हैं। इसके अलावा बीजेपी सांसद गिरीश भालचंद्र बापट को प्राक्कलन समिति, बीजेपी सांसद गणेश सिंह को ओबीसी का कल्याण समिति, बीजेपी सांसद किरिट प्रेमजी भाई सोलंकी को अन्य अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का कल्याण समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+