LS Polls 7th Phase Turnout: 7वें चरण में हुआ 59.45% मतदान, बंगाल ने दिखाई ताकत, जानें राज्यवार हाल?

Lok Sabha Chunav 2024 7th Phase Turnout: लोकसभा चुनाव के अंत‍िम यानी सातवें चरण के मतदान शाम 6 बजे संपन्‍न हुए। अंतिम चरण में, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। आयोग के मुता‍ब‍िक, सातवें चरण में 59.45% मतदान हुआ। निर्वाचन क्षेत्रों में 907 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।

मतदान के आंकड़ें बेहद द‍िलचस्‍प रहे। सुबह 9 बजे अपनी बढ़त बनाने वाला हिमाचल प्रदेश दोपहर तीन बजे तक तीसरे नंबर पर पहुंच गया। वहीं, तीन बजे तक झारखंड ने तेजी पकड़ते हुए हि‍माचल को पछाड़ा और पहले नंबर पर जगह बनाई। वहीं, दोपहर एक बजे तक सबसे पीछे रहने वाले ओडिशा ने दौड़ लगाते हुए अपनी स्‍थि‍ति में सुधार किया और 5वें नंबर पर तीन बजे तक जगह बनाई। इसके साथ ही ब‍िहार को सबसे कम मतदान के आंकड़ों के साथ अपने स्‍थान पर धकेल द‍िया। धीरे-धीरे पश्‍च‍िम बंगाल अपनी बढ़त बढ़ाते हुए पहले नंबर पर छा गया। आइए जानें क‍िस राज्‍य में क‍ितने फीसदी हुए मतदान?

Lok Sabha Polls 2024 7th Phase Voting
  • पश्‍च‍िम बंगाल- 9 सीट- 69.89 फीसदी
  • झारखंड- 3 सीट- 69.59 फीसदी
  • ह‍िमाचल- 4 सीट- 67.53 फीसदी
  • ओड‍िशा- 6 सीट- 63.57 फीसदी
  • चंडीगढ़- 1 सीट- 62.80 फीसदी
  • पंजाब- 13 सीट- 55.86 फीसदी
  • यूपी- 13 सीट- 55.60 फीसदी
  • ब‍िहार- 8 सीट- 50.79 फीसदी

दोपहर 3 बजे तक

  • झारखंड-- 60.14%
  • पश्चिम बंगाल-- 58.46%
  • हिमाचल प्रदेश-- 58.41%
  • चंडीगढ़-- 52.61%
  • ओडिशा-- 49.77%
  • उत्तर प्रदेश-- 46.83%
  • पंजाब-- 46.38%
  • बिहार-- 42.95%
  • कुल- 49.68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक

  • हिमाचल प्रदेश-- 48.63%
  • झारखंड-- 46.80%
  • पश्चिम बंगाल-- 45.07%
  • चंडीगढ़-- 40.14%
  • उत्तर प्रदेश-- 39.31%
  • पंजाब-- 37.80%
  • ओडिशा-- 37.64%
  • बिहार-- 35.65%


सुबह 11 बजे तक

  • हिमाचल प्रदेश--31.92 प्रतिशत
  • झारखंड--29.55 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल--28.10 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश--28.02 प्रतिशत
  • चंडीगढ़--25.03 प्रतिशत
  • बिहार--24.25 प्रतिशत
  • पंजाब--23.91 प्रतिशत
  • ओडिशा--22.64 प्रतिशत
  • कुल मतदान-- 26.30 प्रतिशत


सुबह 9 बजे तक

  • हिमाचल प्रदेश--14.35 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश--12.94 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल--12.63 प्रतिशत।
  • झारखंड--12.15 प्रतिशत
  • चंडीगढ़--11.64 प्रतिशत
  • बिहार--10.58 प्रतिशत
  • पंजाब--9.64 प्रतिशत
  • ओडिशा--7.69 प्रतिशत

कितने मतदाता?

  • पुरुष-- लगभग 5.24 करोड़
  • महिलाएं-- 4.82 करोड़
  • ट्रांसजेंडर-- 3574
  • कुल-- 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता

किस राज्य की किन सीटों पर हो रहा मतदान?

  • उत्तर प्रदेश (13 सीट): वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, घोसी, राबर्ट्सगंज, सलेमपुर, देवरिया, महाराजगंज, बांसगांव, गोरखपुर और कुशीनगर।
  • पंजाब (13 सीट): गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, संगरूर, पटियाला, फरीदकोट और फिरोजपुर।
  • पश्चिम बंगाल (9 सीट): दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर।
  • बिहार (8 सीट): नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, आरा और बक्सर।
  • ओडिशा (6 सीट): बालासोर, भद्रक, केंद्रपाडड़ा, मयूरभंज, जाजपुर और जगतसिंहपुर।
  • हिमाचल प्रदेश (4 सीट): शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर।
  • झारखंड (3 सीट): राजमहल, दुमका और गोड्डा।

हॉट सीटों पर किस पार्टी से कौन व‍िराजमान?

उत्तर प्रदेश की प्रमुख सीटें

वाराणसी सीट:

  • बीजेपी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस (इंडिया गठबंधन)- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

गोरखपुर सीट:

  • बीजेपी- सांसद रवि किशन
  • सपा- काजल निषाद

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सीट
मंडी सीट:

  • बीजेपी- कंगना रनौत
  • कांग्रेस--विक्रमादित्य सिंह

बिहार की प्रमुख सीटें
काराकाट सीट:

  • एनडीए - (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
  • इंडिया गठबंधन -- CPI (ML)L के राजा राम सिंह
  • निर्दलीय- भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह

पटना साहिब सीट:

  • बीजेपी-- सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
  • कांग्रेस-- पूर्व स्पीकर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत

पंजाब की मुख्‍य सीटें
खडूर साहिब

  • शिरोमणि अकाली दल- अमृतपाल सिंह
  • कांग्रेस- सांसद जसबीर सिंह गिल
  • आम आदमी पार्टी-- लालजीत भुल्लर
  • बीजेपी-- मंजीत सिंह मन्ना
  • अकाली दल-- विरसा सिंह वल्टोहा

फरीदकोट

  • बीजेपी-- हंस राज हंस (बॉलीवुड और पंजाबी गानों के गायक)
  • कांग्रेस--अमरजीत कौर
  • आम आदमी पार्टी-- करमजीत अनमोल
  • अकाली दल-- राजविंदर सिंह रंधावा

जालंधर:

  • कांग्रेस-- पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
  • बीजेपी-- सुशील रिंकू
  • आम आदमी पार्टी-- पवन टीनू
  • शिरोमणि अकाली दल-- मोहिंदर सिंह केपी
  • बहुजन समाज पार्टी-- बलविंदर कुमार

पश्चिम बंगाल की प्रमुख सीटें
डायमंड हार्बर :

  • टीएमसी-- अभिषेक बनर्जी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे)
  • बीजेपी-- अभिजीत दास बॉबी
  • CPI(M)-- प्रतिकुर रहमान

जादवपुर सीट:

  • तृणमूल कांग्रेस-- एक्ट्रेस शायनी घोष
  • बीजेपी-- अनिर्बान गांगुली (लेखक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+