लोकसभा के सबसे अमीर नेता की पत्नी के पास भी अथाह संपत्ति! रानी की तरह करोड़ों के हैं गहने, कहां से आई ये दौलत?

Priya Nakul Nath: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में कुछ नेताओं अपनी संपत्ति को लेकर तो कुछ अन्य रिकॉर्ड को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में हम आपको लोकसभा के सबसे अमीर उम्मीदवार की संपत्ति और उनकी पत्नी की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

Nakul Nath And Priya Nath Net Worth

अगर आपको भी लगता है कि भाजपा (BJP) के नेता ही, देश के सबसे अमीर लोकसभा उम्मीदवार हैं, तो आप गलतफहमी के शिकार हैं। चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ (Nakul Nath) लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नकुल नाथ (Priya Nakul Nath) भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे नकुल नाथ के साथ इन दिनों जोरों-शोरों से उनकी पत्नी प्रिया नाथ भी चुनावी प्रचार में जुटी हैं। प्रिया नाथ कभी खेतों में फसल काटते दिख रही हैं तो कभी जनता से भावुक अपील कर रही हैं। ऐसे में लोग प्रिया नाथ के बारे में जानना चाहते हैं।

Nakul Nath

Nakul Nath And Priya Nath Net Worth: जानिए कितनी है नकुल नाथ और प्रिया नाथ की संपत्ति

  • ADR के मुताबिक छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे नकुल नाथ के पास 716 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • नकुल नाथ के पास चल संपत्ति 6,68,86,18,696 रुपये हैं। वहीं अचल संपत्ति: 48,07,86,443 रुपये हैं। कुल संपत्ति 7,16,94,05,139 रुपये (716 करोड़+) है।
Nakul Nath
  • नकुल नाथ की पत्नी के प्रिया नाथ भी करोड़ों की मालकिन हैं। प्रिया नाथ के पास लगभग 19 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • प्रिया नाथ की लाइफ स्टाइल किसी रानी से कम नहीं है। उनके पास 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने हैं।

  • प्रिया नाथ के नाम पर 11 बैंक अकाउंट में 8.60 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति जमा है। दुबई के एक बैंक में भी इनके नाम पर लगभग 8 करोड़ रुपये जमा हैं।
  • हालांकि प्रिया नाथ के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। ना ही इनके नाम पर घर है और ना कोई गाड़ी।
  • नकुल नाथ और उनकी पत्नी की संपत्ति में 2019 के मुकाबले करोड़ों की बढ़ोतरी हुई है। नकुल नाथ ने साल 2019 में 660 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी, जो अब 56 करोड़ रुपये बढ़कर 900 करोड़ हो गए हैं।
  • नकुल नाथ के नाम पर कंपनी और कई असेट को मिलाकर 598 करोड़ रुपये की अन्‍य संपत्तियां भी दर्ज हैं। हालांकि इनपर कोई देनदारियां नहीं हैं।
Nakul Nath

कहां से आई नकुल नाथ और प्रिया नाथ के पास इतनी दौलत?

नकुल नाथ के नाम पर परिवार द्वारा चलाया जा रहा कई कंपनी और ट्रस्ट हैं। नकुल नाथ की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स बिजनेस से होने वाली कमाई है। प्रिया नाथ भी इन बिजनेस में पति का साथ देती हैं।

नकुल नाथ ने कई कंपनियों के शेयर भी खरीद हुए हैं। इतना ही नहीं, कई कंपनियों में शेयर में हिस्सेदारी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+