'पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ सर?', अविश्वास प्रस्ताव पर बहस ना करने पर केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर तंज

No-Trust Debate Parliament: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी की जगह कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बहस शुरू की। गोगोई ने मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

हालांकि अविश्वास प्रस्‍ताव पर बहस से पहले संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो अविश्वास प्रस्ताव पर बोलें, सभी उनको सुनना चाहते हैं।

Minister Pralhad Joshi

लोकसभा में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री जोशी ने पूछा कि कांग्रेस नेता ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस क्यों नहीं शुरू की? इसी के साथ तंज कसते हुए कहा कि सत्ता पक्ष उनके भाषण का "बहुत उत्साह" से इंतजार कर रहा था।

सदस्यता बहाल होने के बाद सदन में राहुल

दरअसल, संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की सदस्यता को सोमवार को बहाल कर दिया गया था और कांग्रेस इसे जल्द से जल्द करने पर जोर दे रही थी, ताकि वह बहस में भाग ले सकें। इसके बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता लोकसभा में मौजूद रहे।

राहुल की जगह बोले गौरव गोगोई

ऐसे में जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोपहर में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू करने के लिए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को बुलाया, तो प्रल्हाद जोशी, जो संसदीय कार्य मंत्री हैं। यह कहने के लिए उठे कि उन्हें एक बात कहनी है। जोशी ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार अध्यक्ष के कार्यालय को सुबह 11.55 बजे एक पत्र मिला था कि गौरव गोगोई के स्थान पर राहुल गांधी बोलेंगे।

जोशी बोले- समस्या क्या है सर?

अपने बयान में जोशी ने कहा, "पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ सर? समस्या क्या है सर? हम राहुल गांधी को सुनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।" मंत्री की टिप्पणियों से लोकसभा में हंगामा मच गया और अध्यक्ष को गोगोई को बोलने के लिए कहने से पहले सदन के शांत होने का इंतजार करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+