चुनाव प्रचार के लिए पैसे नहीं....कहने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जानें सैलरी और कुल संपत्ति?
Finance Minister Sitharaman Salary and net worth: वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। देश का हिसाब-किताब रखने वाली वित्त मंत्री सीतारण ने कहा "चुनाव प्रचार पर खर्च करने के लिए मेरे पर पैसे नहीं हैं इसलिए लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी।" सीतारमण के इस बयान के बाद लोग अचंभित हैं और ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर देश की वित्त मंत्री की मंथली सैलरी कितनी है और उनके पास कुल संपत्ति कितनी है?

वित्त मंत्री सीतारमण की कुल संपत्ति
माईनेता वेबसाइट के अनुसार निर्मला सीतारमण के पास कुल दो करोड़ 50 लाख 99 हजार, 396 रुपये की कुल संपत्ति है। ये चल और अचल दोनों संपत्तियों का लेखा-जोखा है। जिसमें 1,87,60,200 रुपये की कुल अचल संपति है। राज्यसभा सांसद के लिए दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार 17,200 रुपये कैश और बैंक 45,04,479 रुपये की एफडी है।
सीतारमण के पास कितना है सोना, चांदी?
कर्नाटक की मूल निवासी सीतारण के पास कुल 315 ग्राम सोना है और दो किलो चांदी है। 16 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि है। देश की वित्त मंत्री के ऊपर कुल 30 लाख रुपये की देनदारी भी है। सीतारण के नाम पर 28,200 रुपये का एक बजाज चेतक स्कूटर है।
सीतारमण के पति क्या करते हैं?
सीतारमण के पति का नाम परकला प्रभाकर है, जो एक जाने माने अर्थशास्त्री हैं और काफी साधारण सी जिंदगी बिताते हैं। परकला प्रभाकर कम्युनिकेशन एडवाइजर भी रहे चुके हैं। परकला प्रभाकर ने वर्ष 2014 से 2018 तक आंध्र प्रदेश सरकार के साथ बर्तार अर्थशास्त्री काम कर चुके हैं। सीतारणम और उनके पति की संयुक्त हिस्सेदारी में एक 99.36 लाख रुपये की कीमत का एक घर है।
सीतारमण ने इकलौती बेटी की सादगी से की थी शादी
वित्त मंत्री ने हाल ही में अपनी इकलौती पत्रकार बेटी परकला वांगमयी की शादी बड़ी ही सादगी से की थी उसमें उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों को बुलाया था। परकला वांगमयी जानी-मानी पत्रकार हैं।
वित्त मंत्री को कितनी मिलती है सैलरी?
भारत सरकार (Indian government) के वेतन डाटा के अनुसार सरकार की वेबसाइट पर देश की वित्त मंत्री की एक महीने की सैलरी लगभग 4,00,000 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications