लोकसभा चुनाव: AAP ने गुजरात के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें क्या केजरीवाल का नाम है शामिल
Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें 40 लोगों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अराविंद केजरीवाल का नाम भी है।

बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजवाी दिल्ली आबकारी नीति घोटाले केस में मनी लॉन्ड्रिग के तहत जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल में 1 अप्रैल से बंद केजरीवाल की सोमवार को कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।
AAP ने गुजरात के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, राघव चड्ढा, इसुदान गढ़वी राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन भी शामिल हैं।
बता दें चुनाव आयोग के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य पार्टी में अधिकतम 40 स्टार प्रचारक हो सकते हैं। स्टार प्रचारकों द्वारा किया गया खर्च पार्टी के खाते में जोड़ा जाता है, जबकि अन्य द्वारा किया गया खर्च उम्मीदवारों के खाते में जोड़ा जाता है।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी शामिल है। सुनीता केजरीवाल द्वारा चुनाव प्रचार करना उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत की दिशा में एक कदम है। आप के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सुनीता को दिल्ली के लिए स्टार प्रचारक सूची में भी शामिल किए जाने की संभावना है, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है।
#LokSabhaElections2024 | AAP releases a list of 40 star campaigners for Gujarat.
CM Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann, Manish Sisodia, Satyendar Jain, Raghav Chadha, Isudan Gadhvi and others in the list. pic.twitter.com/DqWZiozzwW
— ANI (@ANI) April 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications