चुनाव के आखिरी चरण में इन 10 उम्मीदवारों के पास अथाह संपत्ति, BJP या कांग्रेस किसके नेता हैं सबसे ज्यादा अमीर?

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने समापन की ओर है। लोकसभा चुनाव का आखिरी यानी सातवें चरण के 1 जून को मतदान होने हैं। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों के लिए इस बार वोटिंग होनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पहली बार चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत, निशिकांत दुबे, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत 904 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Top 10 richest candidates in Phase 7

इस बार उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होना है। वोटिंग से पहले नेताओं की संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं। इस लेख में हम आपको सातवें चरण के 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे?

सांतवां चरण: 10 सबसे अमीर उम्मीदवार कौन?

1. नाम: हरसिमरत कौर बादल
पार्टी: शिरोमणि अकाली दल (SAD)
संपत्ति: 198 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: बठिंडा (पंजाब)

2. नाम: बैजयंत पांडा
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 148 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: केंद्रपाड़ा (ओडिशा)

3. नाम: संजय टंडन
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 111 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: चंडीगढ़

4. नाम: विक्रमादित्य सिंह
पार्टी: कांग्रेस
संपत्ति: 100 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: मंडी (हिमाचल प्रदेश)

5. नाम: कंगना रनौत
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 91 करोड़
लोकसभा सीट: मंडी (हिमाचल प्रदेश)

6. नाम: अभिषेक आनंद झा
पार्टी: कांग्रेस
संपत्ति: 82 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: गोड्डा (झारखंड)

7. नाम: निशिकांत दुबे
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 74 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: गोड्डा (झारखंड)

8. नाम: देवी राज
पार्टी: राष्ट्रीय जनता दल (R)
संपत्ति: 68 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

9.नाम: परनीत कौर
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 60 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: पटियाला (कांग्रेस)

10. नाम: सुखपाल सिंह खैरा
पार्टी: कांग्रेस
संपत्ति: 50 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: संगरूर (पंजाब )

Top 10 richest candidates in Phase 7

PM Modi Net Worth: पीएम मोदी के पास कितनी है संपत्ति?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 3,02,06,889 रुपये बताई है। पीएम मोदी के पास 31 मार्च 2024 तक 52,920 रुपये कैश थे। जिसमें से 28,000 रुपये उनके द्वारा चुनावी खर्च के लिए निकाले गए हैं। पीएम मोदी के सेविंग अकाउंट, एफडी समेत तमाम डिपॉजिट 2.85 करोड़ रुपये है।

पीएम मोदी के पास एसबीआई की गांधीनगर ब्रांच में 73,304 रुपये जमा हैं। वहीं वाराणसी स्थित एसबीआई के अकाउंट में 7000 रुपये हैं। पीएम मोदी के पास अपनी कोई कार या गाड़ी और घर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+