लोकसभा चुनाव 2024: NDA सहयोगी AMMK ने 2 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, टीटीवी दिनाकरण थेनी से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां अपनी सूची जारी कर रही हैं। पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

बता दें कि एनडीए के सीट-बंटवारे समझौते के तहत AMMK को राज्य में दो सीटें आवंटित की गई हैं। एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरण थेनी से चुनाव लड़ेंगे। जबकि सेंथिलनाथन को त्रिची से पार्टी का टिकट दिया गया है।

NDA AMMK 2

दिनाकरन ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बिना शर्त समर्थन देगी। बीजेपी के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की घोषणा करते हुए दिनाकरन ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु प्रमुख के अन्नामलाई और भाजपा नेता किशन रेड्डी ने उनसे संपर्क किया था।

वहीं, इससे पहले बताया गया कि AAMK ने गठबंधन में शामिल होने के लिए बीजेपी से चार से छह सीटों पर चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। दिनाकरन ने दक्षिण तमिलनाडु में थेवर समुदाय के गढ़ों से चुनाव लड़ने पर जोर दिया था। पार्टी ने चार सीटों के अलावा मदुरै और तिरुनेलवेली सीटें भी बीजेपी से मांगी थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित तीसरे कार्यकाल पर विश्वास व्यक्त करते हुए दिनाकरन ने प्रतिज्ञा की कि एएमएमके तमिलनाडु में भाजपा की जीत में योगदान देगी।

दिनाकरन, जिन्हें अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने 15 मार्च 2018 को एक अलग गुट के रूप में अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम का गठन किया था। अन्नाद्रमुक के एक अन्य निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने घोषणा की कि विद्रोही अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाले एएमएमके के साथ हाथ मिलाएंगे।

यह भी पढ़ें- कौन हैं नीलम मिश्रा? पूर्व बीजेपी विधायक को मिला कांग्रेस का टिकट, पति करते रहे दलबदल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+