LS Elections 2024: लगेगा झटका या होगी हैट्रिक? आज हुए लोकसभा चुनाव तो हिमाचल में BJP को कितनी सीटें मिलेंगी?
Lok Sabha Election 2024 Survey: हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा के अंदर जबदस्त जोश भर दिया है, उसका आत्मविश्वास इस वक्त चरम पर है। तीन राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में उसने प्रंचड जीत हासिल की है तो वहीं मिजोरम और तेलंगाना में भी उसकी स्थिति पहले से सुधरी है, इस रिजल्ट ने उसके कार्यकर्ताओं को डबल ऊर्जा से भर दिया है और इसी वजह से ही अभी से ही पार्टी लोकसभा 2024 के चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

हालांकि इस वर्ष की गर्मी में हुए कर्नाटक चुनावों में उसकी करारी हार हुई थी और तब ये जोश उसका गायब था तो वहीं पिछले साल उसे हिमाचल प्रदेश में भी सत्ता गंवानी पड़ी थी, ऐसे में आने वाले आम चुनावों में हिमाचल में उसकी क्या स्थिति होगी? ये सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है।
चारों सीटों पर हिमाचल में एनडीए का कब्जा था
आपको बता दें कि हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं और इन चारों सीटों पर हिमाचल में एनडीए का कब्जा था लेकिन इस बार राज्य में भाजपा सरकार नहीं है और वहीं मोदी सरकार को हटाने के लिए I.N.D.I.A अलायंस खड़ा हुआ है।
क्या कहता है टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे?
ऐसे में इस बार क्या हिमाचल से BJP को लोकसभा के चुनावों में निराशा हाथ लगेगी या फिर पुराना जलवा उसका बरकरार रहेगा? इसको जानने के लिए टाइम्स नाउ ईटीजी ने एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
इस सर्वे में सवाल था- अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो हिमाचल में भाजपा और I.N.D.I.A अलायंस को कितनी सीटें मिलेंगी?
सर्वे के मुताबिक अगर आज जनरल इलेक्शन हों तो हिमाचल में BJP को 3 से 4 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं I.N.D.I.A अलायंस को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं। मतलब कुल मिलाकर अभी भी पलड़ा BJP का ही भारी है।
क्या थी विधानसभा चुनाव 2022 की स्थिति?
गौरतलब है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी थी। उसने 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर बंपर फतेह हासिल की थी जबकि बीजेपी केवल 25 सीटों पर सिमट गई थी, जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई थीं।
- कांग्रेस - 40
- भाजपा - 25
- स्वतंत्र - 3
अगर ये सर्वे चुनावी नतीजों में तब्दील होते हैं तो इसका मतलब ये होगा कि राज्य में एक बार फिर से कमल ही बंपर बाजी मारेगा और कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।
साल 2014 के आम चुनावों में भी भाजपा ने किया था कमाल
आपको बता दें कि इस वक्त I.N.D.I.A अलायंस में कांग्रेस समेत 26 पार्टियां शामिल हैं। तो वहीं साल 2014 के आम चुनावों में हिमाचल की चारों सीटों कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में कमल ही खिला था। देखते हैं इस बार भाजपा जीत की हैट्रिक कर पाती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications